Rajasthan News: राजस्थान के धौलपुर शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन और नगर परिषद का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है। इसी क्रम में बुधवार रात प्रशासन ने गुरुद्वारा रोड के पास अवैध रूप से बने पक्के मकानों पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान भाजपा नेता अकील अहमद बॉबी की दो मंजिला इमारत को तीन बुलडोजरों की मदद से गिरा दिया गया।

जिला कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई
नगर परिषद आयुक्त अशोक शर्मा ने बताया कि यह कार्रवाई जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी के निर्देश पर की गई। गुरुद्वारा रोड पर कई लोगों ने दुकानों और प्रतिष्ठानों के सामने अवैध कब्जे कर लिए थे, जिससे सड़कें संकरी हो गई थीं और ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ रही थी।
अतिक्रमण हटाने के लिए पहले दी गई थी चेतावनी
आयुक्त के अनुसार, “प्रशासन ने अतिक्रमण चिन्हित कर स्थानीय लोगों को स्वेच्छा से हटाने के लिए पहले ही नोटिस दिया था, लेकिन लोगों ने इस चेतावनी को गंभीरता से नहीं लिया।” इसके बाद जिला कलेक्टर ने खुद मौके पर पहुंचकर हालात का जायजा लिया और अतिक्रमण हटाने का आदेश दिया।
नाले-नालियों तक था अवैध कब्जा
प्रशासन ने पाया कि कई लोगों ने नाले-नालियों तक पर अतिक्रमण कर रखा था। सड़क किनारे चबूतरे, बरामदे और टीन शेड डालकर रास्तों को अवरुद्ध कर दिया गया था। इसीलिए रात में विशेष अभियान चलाकर इन्हें ध्वस्त किया गया।
बुलडोजर एक्शन का विरोध, पुलिस ने संभाला मोर्चा
अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों ने विरोध किया। भाजपा नेता अकील अहमद बॉबी की इमारत गिराने के कारण प्रशासन के खिलाफ नाराजगी देखी गई। हालांकि, पुलिस बल तैनात कर माहौल को शांत कराया गया और बुलडोजर अभियान जारी रखा गया।
प्रशासन का कड़ा संदेश
नगर परिषद ने स्पष्ट कर दिया है कि धौलपुर शहर को अवैध कब्जों से मुक्त कराने का अभियान जारी रहेगा और भविष्य में भी अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- अग्निवीरों से किए वादे निभाने की घड़ी, नवंबर में हरियाणा सरकार देगी जॉइनिंग लेटर
- RSS जुलूस के रास्ते पर बैठीं महिलाएं, धार्मिक स्थल के सामने हुआ पथराव, पुलिस ने किया लाठीचार्ज
- MP में नर्मदा किनारे लावारिस मिले सैकड़ों वोटर आईडी कार्ड: राऊ विधानसभा से जुड़े हैं दस्तावेज, कांग्रेस ने जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग
- हाइवे पर मौत से सामनाः NH-19 पर कंटेनर से टकराकर पुलिस टीम की कार पलटी, कार सवार का हाल देख चीख पड़े लोग
- यमुना में सफेद जहरीला झाग फिर दिखने लगा: छठ से पहले मोटी परत जमी, रेखा सरकार के सफाई अभियान पर AAP ने उठाया सवाल
