Rajasthan News: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला करने वाले आरोपियों के घर पर रविवार को जेडीए ने बुलडोजर चलाया। रजनी विहार में मंदिर और पार्क की जमीन पर किए गए अवैध कब्जे को हटाते हुए, JDA ने नसीब चौधरी और उसके बेटे भीष्म चौधरी द्वारा बनाए गए दो कमरों के ढांचे को ढहा दिया।

अवैध कब्जे पर कार्रवाई
17 अक्टूबर की रात रजनी विहार स्थित एक मंदिर में शरद पूर्णिमा के कार्यक्रम के दौरान RSS कार्यकर्ताओं पर चाकू से हमला किया गया था, जिसमें करीब 10 लोग घायल हुए। हमले का आरोप नसीब चौधरी और उसके बेटे पर था, जिनको पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया। जेडीए ने हमले के बाद उनके घर के अवैध निर्माण की जांच की और नोटिस जारी कर 24 घंटे में जवाब मांगा, लेकिन जवाब न मिलने पर बुलडोजर कार्रवाई की गई।
सामान सहित अतिक्रमण हटाया गया
कार्रवाई के दौरान अवैध ढांचे से बड़े-बड़े ड्रम और जिम का सामान मिला। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए, जिन्होंने नसीब चौधरी को भूमाफिया बताते हुए कहा कि हमला सोच समझकर और मंदिर की जमीन पर कब्जा करने के लिए किया गया था।
पढ़ें ये खबरें भी
- Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवात, 27 अक्टूबर से बदलेगा झारखंड का मौसम, 28-29 को भारी बारिश का अलर्ट
- ‘व्हाट्सएप चैट के आधार पर दोषी नहीं ठहराया जा सकता’, हत्या के मामले में व्यक्ति को किया बरी
- उत्तराखंड में कूड़ा फैलाने वालों पर कसेगा शिकंजा, पर्यटन स्थलों पर भी लागू होंगे नियम, सीएस ने दिया निर्देश
- नेहा बोरा को दिल्ली हाई कोर्ट से झटका, ‘पीस बॉन्ड’ भरने के खिलाफ की थी अपील ; याचिका खारिज
- हार के डर से भाजपा…विधान परिषद चुनाव में वोटिंग को लेकर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप, जानिए ऐसा क्या कह गए सपा सुप्रीमो

