Rajasthan News: भारत का सपना अब राजस्थान की धरती पर भी हकीकत बनने वाला है। देश के पहले मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के बाद अब हाई-स्पीड रेल नेटवर्क का विस्तार राजस्थान तक होगा। प्रस्तावित योजना के तहत राजस्थान के 9 प्रमुख शहरों से 320 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली बुलेट ट्रेन गुजरेगी।

ये 9 शहर होंगे कनेक्टेड
- अलवर
- दौसा
- जयपुर
- अजमेर
- राजसमंद
- उदयपुर
- डूंगरपुर
- बांसवाड़ा
- प्रतापगढ़
इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद मुंबई, अहमदाबाद से लेकर उदयपुर, जयपुर और राजस्थान के दक्षिणी हिस्सों तक का सफर महज कुछ घंटों में पूरा हो सकेगा।
पीएम मोदी ने दी हरी झंडी की ओर इशारा
15 नवंबर को गुजरात के सूरत में देश के पहले बुलेट ट्रेन स्टेशन का निरीक्षण करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि हाई-स्पीड रेल नेटवर्क भारत की आधुनिकता और तेज विकास की नई गाथा लिखेगा। अब खबर हैं कि मुंबई-अहमदाबाद के 508 किमी लंबे पहले कॉरिडोर (MAHSR) के बाद राजस्थान को जोड़ने वाला अगला चरण सबसे बड़ा और महत्वाकांक्षी होगा। रेल मंत्रालय और NHSRCL के सूत्रों के अनुसार राजस्थान के लिए DPR तैयार करने का काम तेजी से चल रहा हैं। अलवर से प्रतापगढ़ तक का प्रस्तावित रूट देश के मध्य और दक्षिणी हिस्सों को हाई-स्पीड कनेक्टिविटी देगा।
पढ़ें ये खबरें
- वेंटिलेटर पर एमपी का हेल्थ सिस्टम: गड़बड़ाती व्यवस्थाओं पर स्वास्थ्य राज्य मंत्री का गैर जिम्मेदाराना बयान, कांग्रेस ने बताया शर्मनाक
- हाईकोर्ट बार एसोसिएशन चुनाव पर रोक लगाने की याचिका खारिज, अदालत ने कहा- चुनाव प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है, अब हस्तक्षेप करना ठीक नहीं
- Today’s Top News : पूर्व गृह मंत्री कंवर ने PM, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मकान में चल रहे SEX Racket का भंडाफोड़, ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी की चपेट में आने से छात्र की मौत, मुठभेड़ में 7 नक्सली ढेर, असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर के पास 5 लाख कैश लेकर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- IPS Central Deputation: केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भेजे गए आईपीएस अधिकारी मृगाखी डेका और अभिनव चौकसे, एमपी ने केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंपी सेवाएं
- पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने PM मोदी, CS और PWD सचिव को लिखा पत्र, मुख्य अभियंता भतपहरी के खिलाफ की सीबीआई जांच की मांग

