Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर में पुलिस और DST वेस्ट टीम ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। चौपासनी इलाके में की गई इस छापेमारी में पुलिस ने न केवल 97 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की, बल्कि लाखों रुपये की नकदी और भारी मात्रा में सोने-चांदी के जेवर भी जब्त किए हैं।

पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश पासवान के निर्देशन में जब DST वेस्ट टीम ने आरोपी राकेश (निवासी गोदावास) के ठिकाने पर दबिश दी, तो वहां का नजारा देख हर कोई दंग रह गया। कार्रवाई के बाद जब जब्त सामान को प्रदर्शित किया गया, तो मेज पर एक तरफ नोटों से भरा सूटकेस था, तो दूसरी तरफ चांदी की पायलों से भरी थाल और कीमती सोने के जेवर सजे हुए थे।
97 ग्राम MD और 13 लाख कैश बरामद
पुलिस के अनुसार, इस सीक्रेट ऑपरेशन में कुल 97 ग्राम MD ड्रग्स, 13 लाख रुपये नकद और 1 किलोग्राम से अधिक वजन के सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में नकदी और जेवर कहां से आए और क्या यह संपत्ति केवल ड्रग्स के कारोबार से ही बनाई गई है।
यह सफल ऑपरेशन पुलिस उपायुक्त पश्चिम विनीत कुमार बंसल, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त रोशन मीणा और सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र बोथरा के नेतृत्व में पूरा हुआ। टीम में सब इंस्पेक्टर गजेंद्र सिंह के साथ कांस्टेबल राजूलाल मीणा, राजू सिंह, राजूराम, प्रेमाराम और मंथराज की विशेष भूमिका रही।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
- नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री पर कार्रवाई: नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 अक्टूबर से शुरू होगा पंचक, पांच दिनों तक इन 5 कामों को करने से बचना चाहिए…
