Rajasthan News: राजस्थान के अलवर जिले के उद्योग नगर थाना क्षेत्र में गोलेटा गांव की सैय्यद कॉलोनी में धर्मांतरण से जुड़ा एक मामला सामने आया है। हिंदू संगठनों और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने बुधवार शाम एक ईसाई मिशनरी द्वारा संचालित हॉस्टल में छापेमारी की, जिसमें दो लोगों, अमृत (अहमदाबाद, गुजरात) और सोनू रायसिख (रामगढ़, अलवर) को गिरफ्तार किया गया। हॉस्टल में 52 बच्चे पाए गए, जिनकी उम्र 6 से 17 साल के बीच है।

गरीब बच्चों को बनाया जा रहा था निशाना
अलवर के पुलिस अधीक्षक सुधीर चौधरी ने बताया कि आरोपियों पर कच्ची बस्तियों में रहने वाले आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों को निशाना बनाने का आरोप है। इन बच्चों को शिक्षा और पैसे का लालच देकर हिंदू धर्म के खिलाफ भड़काया जा रहा था और धर्मांतरण के लिए प्रेरित किया जा रहा था। पुलिस ने छापेमारी के दौरान हॉस्टल से कुछ धार्मिक ग्रंथ और किताबें भी जब्त की हैं। बच्चों ने पुलिस को बताया कि उन्हें ईसाई धर्म के बारे में पढ़ाया जाता था।
बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद का प्रदर्शन
मामले की शिकायत मिलने के बाद विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हॉस्टल के बाहर प्रदर्शन किया। जांच में पता चला कि एक आरोपी के खिलाफ पहले सीकर में भी धर्मांतरण का मामला दर्ज हुआ था, जिसके बाद उसे जमानत मिल गई थी।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
