Rajasthan News: सोशल मीडिया पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी का मामला सामने आया है। अशोक परनामी ने साइबर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत में बताया गया है कि एक सोशल मीडिया ग्रुप में विजय बालानी नामक युवक ने परनामी को ‘जयचंद’ कहकर अपमानजनक टिप्पणी की है। इस पर साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर थाने में मामला दर्ज
साइबर क्राइम थाना अधिकारी श्रवण कुमार के अनुसार, अशोक परनामी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के लिए बने एक सोशल मीडिया ग्रुप में उन्होंने रामगंज में 5 अक्टूबर को हुई हिंसा के बाद शांति बनाए रखने की अपील की थी। इस अपील का कई लोगों ने समर्थन किया और सराहना की। हालांकि, इसी बीच विजय बालानी नामक युवक ने ‘जयचंद’ कहकर उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया।
समर्थकों में रोष, कार्रवाई की मांग
इस टिप्पणी से अशोक परनामी के समर्थकों में गहरा रोष है और उन्होंने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने विजय बालानी की पहचान के लिए तकनीकी सहायता का सहारा लेते हुए जांच शुरू कर दी है। युवक की गतिविधियों की जानकारी जुटाने के प्रयास जारी हैं। पुलिस जल्द ही आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेगी।
पढ़ें ये खबरें भी
- भैंस चराने जंगल गए वृद्ध पर बाघ का हमला, साथी की सूझबूझ से बची जान, PTR की घोर लापरवाही पर भड़के ग्रामीण
- ‘भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना’, किरेन रिजिजू का बड़ा दावा, विपक्ष पर साधा निशाना
- ‘एक साल में बचत खत्म हो जाएगी’: आर्थिक संकट से जूझ रही अनुभवी अभिनेत्री अनीता कंवल…
- गरबा पंडाल बने अखाड़ेः भोपाल में अश्लील गानों पर विवाद के बाद एनआरआई कॉलेज में हंगामा, इंदौर में ताल गरबा महोत्सव के दौरान जमकर चले लात-घूंसे
- 8 साल की मासूम से सरेराह गंदी हरकत! बच्ची ने हिम्मत दिखाकर राहगीरों से मांगी मदद, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

