Rajasthan News: कोटा के नयापुरा थाने में कांग्रेस नेता अमीन पठान के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं, जयपुर एसडीआरएफ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राकेश पाल पर भी धमकी देने के आरोप में अलग मामला दर्ज हुआ है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है, जबकि दोनों आरोपी फिलहाल कोटा में नहीं हैं।

नयापुरा थाना प्रभारी लक्ष्मी चंद वर्मा के अनुसार, पहला मामला 5 नवंबर को दर्ज किया गया था, जिसमें मुख्य आरोपी मोहम्मद शफी के साथ एएसपी राकेश पाल को भी आरोपी बनाया गया है। दूसरा मामला 6 नवंबर को दर्ज हुआ, जिसमें कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अमीन पठान और उनके साथियों सना, अर्जुन, और अन्य को शामिल किया गया है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव और पूर्व आरसीए उपाध्यक्ष अमीन पठान के खिलाफ यह नया मामला क्रिकेट संघ से जुड़ा बताया जा रहा है। दिव्या प्रताप हाड़ा ने नयापुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जिसमें आरोप है कि अमीन पठान और उनके सहयोगियों ने जान से मारने की धमकी दी। आरोपों के अनुसार, पठान के साथी सना और अन्य व्यक्तियों ने नयापुरा जेके पवेलियन में धमकी दी। पुलिस ने इन सभी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ASP राकेश पाल पर धमकी का आरोप
दूसरी ओर, आरपीएस अधिकारी राकेश पाल सिंह के खिलाफ भी कोटा में एक मामला दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने मोहम्मद शफी के जरिए अश्विनी गोल्डी नाम के व्यक्ति को धमकाया। घटना के अनुसार, कुन्हाड़ी क्षेत्र के निवासी अश्विनी गोल्डी को मॉर्निंग वॉक के दौरान आकाशवाणी कॉलोनी के निवासी मोहम्मद शफी ने गोली मारने की धमकी दी, जिसमें राकेश पाल का नाम भी लिया। नयापुरा थाने की पुलिस ने इस मामले में राकेश पाल और मोहम्मद शफी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां
