Rajasthan News: आयकर अपीलीय अधिकरण (ITAT) में फैसलों को प्रभावित करने के कथित घूसकाण्ड रैकेट की जांच में सीबीआई ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आईटीएटी के सहायक रजिस्ट्रार केसी मीणा को गिरफ्तार किया है।

टीम ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से 5 दिसंबर तक सीबीआई रिमांड पर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसारए सीबीआई पिछले दो दिनों से मीणा से लगातार पूछताछ कर रही थी। पूछताछ में न्यायिक सदस्य डॉ. एस सीता लक्ष्मी, राजेंद्र सिंह सिसोदिया और सदस्य अकाउंटेंट कमलेश राठौड़ के बीच हुए कथित लेनदेन से जुड़े कई अहम तथ्य सामने आए।
खुलासा हुआ कि इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेजी साक्ष्यों की पुष्टि के लिए मीणा की गिरफ्तारी आवश्यक थी।
इससे पहले की गई छापेमारी में संदिग्ध लेनदेन से जुड़े कई आपत्तिजनक दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड भी बरामद किए गए हैं। एजेंसी यह पता लगा रही है कि किस तरह फैसलों को प्रभावित करने के लिए धन का लेनदेन होता था और इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल हैं।
पढ़ें ये खबरें
- मध्य प्रदेश में रावण का दहन: इंदौर में मेरठ की मुस्कान-साहिल तो अशोकनगर में UGC का पुतला, सतना में रावण की हुई पूजा!
- अवैध संबंध का दर्दनाक अंजाम: देवर के इश्क में अंधी महिला ने दो मासूमों संग कुएं में कूदकर दी जान
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: भारत ने जिम्बाब्वे को 92 रन से रौंदा, 3-0 से किया क्लीन स्वीप, हरमनप्रीत की तूफानी बल्लेबाजी और नंदनी की घातक गेंदबाजी से मिली जीत
- चुनाव आयोग से सपा की गुहार: ‘आगरा में BJP प्रत्याशी के समर्थकों को मिली पोलिंग ड्यूटी’, जानिए पूरा मामला
- डीग में 13 साल के जुड़वा भाइयों की हत्या, मां गिरफ्तार
