Rajasthan News: ऑपरेशन सिंदूर के चलते जारी हाई अलर्ट के बीच राजस्थान में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए सीबीआई ने गुरुवार को भारतीय राजस्व सेवा (IRS) के वरिष्ठ अधिकारी संतोष करनानी और उनकी पत्नी आरती करनानी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले में छापेमारी की। जांच एजेंसी ने जयपुर, अहमदाबाद और गांधीनगर में स्थित कुल 11 ठिकानों पर एक साथ तलाशी अभियान चलाया।

भारी संपत्ति, सीमित आय
CBI की प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि 2005 बैच के IRS अधिकारी संतोष करनानी की घोषित आय और उनके पास मौजूद संपत्तियों में बड़ा अंतर पाया गया है। आरोप है कि उन्होंने सरकारी सेवा के दौरान अपनी वैध आय से कहीं अधिक संपत्ति अर्जित की। इस मामले में उनकी पत्नी आरती करनानी को भी सह-आरोपी बनाया गया है और FIR में उनका नाम शामिल है।
छापे में मिली अहम जानकारियां
CBI टीमों ने एक साथ कई ठिकानों पर दबिश देते हुए घर, ऑफिस, निवेश केंद्र और अन्य निजी परिसरों की तलाशी ली। छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज, बैंक डिटेल्स, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, अघोषित संपत्तियों से जुड़े रिकॉर्ड और अन्य मूल्यवान वस्तुएं बरामद की गईं हैं। जब्ती की कार्रवाई अभी भी जारी है।
हाई अलर्ट के बीच हुई कार्रवाई
यह छापा ऐसे समय पर हुआ है जब राजस्थान ऑपरेशन सिंदूर के बाद सुरक्षा के लिहाज़ से हाई अलर्ट पर है। पाकिस्तान सीमा से सटे चार जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, बीकानेर और श्रीगंगानगर में स्कूल बंद कर दिए गए हैं और सुरक्षा बलों को मुस्तैद कर दिया गया है। राज्य सरकार ने संवेदनशील संस्थानों जैसे अस्पताल, पावर प्लांट, धार्मिक स्थलों और जलस्रोतों पर विशेष निगरानी के निर्देश दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान

