Rajasthan News: राजस्थान में हर्ष फायरिंग के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पहले भी ऐसे हादसों में कई लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही रुकने का नाम नहीं ले रही। ताजा मामला धौलपुर जिले के नादनपुर थाना क्षेत्र के ताजपुरा गांव का है, जहां शुक्रवार 2 जनवरी को जन्मदिन समारोह के दौरान की गई हर्ष फायरिंग में एक 7 साल का मासूम और एक महिला घायल हो गए।

जन्मदिन समारोह में चली गोली
पुलिस के अनुसार ताजपुरा गांव में एक परिवार में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था। समारोह के दौरान महिलाएं, युवक और बच्चे संगीत की धुन पर नाच रहे थे। इसी बीच एक युवक ने जोश में आकर हर्ष फायरिंग कर दी। चलाई गई गोली 7 साल के बच्चे के कंधे को पार करते हुए करीब 30 साल की महिला को जा लगी।
अफरा-तफरी, आरोपी फरार
फायरिंग होते ही समारोह स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गोली चलाने वाला युवक मौके से फरार हो गया। परिजन दोनों घायलों को तुरंत बाड़ी के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सर्जिकल वार्ड में भर्ती
थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मीणा ने बताया कि घायल बच्चा और महिला को जिला अस्पताल के सर्जिकल वार्ड में भर्ती कराया गया है। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
पुलिस का सख्त रुख
थाना प्रभारी ने कहा कि हर्ष फायरिंग जैसी लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरोपी को पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस और प्रशासन लगातार लोगों को हर्ष फायरिंग से होने वाले खतरों को लेकर जागरूक कर रहे हैं, लेकिन इसके बावजूद कुछ लोग सार्वजनिक स्थलों और पारिवारिक समारोहों में हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ा मौका! उत्कृष्ट काम पर मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें किन पुरस्कारों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- Patratu Firing: स्टॉक यार्ड के पास सिक्योरिटी गार्ड की फायरिंग, चाय-नाश्ता कर रहे 2 युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
- नाव लाने की जिद पड़ी भारी! सोन नदी में उतरा युवक गहरे पानी में समाया, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
- राज्यपाल ही ‘VIP’ है! दुष्यंत कुमार गौतम के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, अंकिता भंडारी मामले में BJP को घेरा
- ‘बांग्लादेश लौटना मेरी ज़िम्मेदारी’, शेख हसीना ने कहा- मुझे डर नहीं, पता है वे मुझे मार सकते हैं
