Rajasthan News: कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि अमेरिका और ईरान युद्ध के चलते खाड़ी देशों में काम करने वाले फंसे हजारों राजस्थान वासियों को सुरक्षित स्वदेश लाने के लिए दखल दे।

युद्ध के चलते खाड़ी देशों में हमारे हजारों राजस्थानी फंसे हुए हैं, जिनकी सुरक्षित वापसी सरकार कराएं। पायलट ने रविवार को कांस्टीट्यूशन क्लब में मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र सरकार को वहां की सरकारों से बात कर यातायात के साधन उपलब्ध करवा सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करनी चाहिए। अमेरिका इजरायल के ईरान पर अटैक के बाद ईरान ने सात खाड़ी देशों पर हमला कर दिया। भारत काफी तेल खाड़ी देशों से लेता है।
तेल के दाम बढ़ रहे हैं और पूरी दुनिया में अनिश्चितता बनी है। भारत को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और शांति स्थापित करने की दिशा में कदम उठाना चाहिए। के साथ हमारा एग्रीमेंट होता है लेकिन ट्रेड डील भारत पर थोपी गई है। अमेरिका-भारत ट्रेड डील पर कहा कि अमेरिका ने जबरन भारत पर ट्रेड डील थोपी। यूरोपीय यूनियन ऐसी कोई ना कोई कमजोरी जरूर है, जिसके जरिए केन्द्र सरकार दबाव में काम कर रही है। एआई समिट में विरोध जताने पर यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी पर कहा कि यह सरकार की दमनकारी नीति है।
पढ़ें ये खबरें
- India vs West Indies T20: रांची में मैच को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, दोपहर 3 बजे से होगी दर्शकों की एंट्री
- फिल्म अभिनेता गोविंदा पहुंचे उज्जैन: महाकाल मंदिर पहुंचकर किए बाबा के दर्शन, प्रार्थना कर वैदिक मंत्रों का किया जाप
- अतिक्रमण हटाने के दौरान जेसीबी की कार्रवाई में महिला गंभीर रूप से घायल, जानें पूरा मामला
- पहली LNG-संचालित ट्रेन को अमित शाह ने दिखाई हरी झंडी: 2030 तक शून्य होगी रेलवे में डीजल की खपत
- PM Kisan 24th Installment: किसानों के खाते में कब आएंगे 2,000 ? 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट


