Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चाणक्या कोचिंग सेंटर के अचानक बंद होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। IAS/RAS की तैयारी कराने वाला यह संस्थान बिना किसी स्पष्ट सूचना के बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में फंस गया है।

बिना जवाब दिए बंद हुआ संस्थान
छात्रों का कहना है कि कोचिंग संस्थान ने लाखों रुपये फीस वसूलने के बावजूद अचानक अपने दरवाजे बंद कर दिए। जब छात्रों और अभिभावकों ने इस पर सवाल किए, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कर्मचारियों को भी नहीं मिली सैलरी
सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी महीनों से वेतन नहीं दिया गया था। आर्थिक दिक्कतों के चलते कोचिंग बंद होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कोर्ट जाएंगे अभिभावक
संस्थान के अचानक बंद होने से नाराज अभिभावकों ने कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया और संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो वे कोर्ट का रुख करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- कार्यकताओं ने अपनी मेहनत से बनाया बीजेपी को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी, स्थापना दिवस जानें किस नेता ने क्या दिया बयान
- भाजपा प्रशिक्षण शिविर : विधायक इंद्र कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं को कहा- गद्दार… जमकर हुआ बवाल, देखें Video
- RCB vs CSK: IPL में 200 विकेट लेने वाले केवल 2 शिकारी, चहल के बाद स्विंग के सुल्तान ने रचा इतिहास
- दिल्ली हाईकोर्ट ने ‘डॉ. निमो यादव’ X अकाउंट बहाल करने के दिए निर्देश, PM मोदी विरोधी कुछ ट्वीट्स फिलहाल रहेंगे ब्लॉक
- अरुणाचल के सीएम पेमा खांडू की मुश्किलें बढ़ीं, रिश्तेदारों को ठेके मिलने के मामले में SC ने दिए CBI जांच के आदेश
