Rajasthan News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में चाणक्या कोचिंग सेंटर के अचानक बंद होने से छात्रों और अभिभावकों में भारी नाराजगी है। IAS/RAS की तैयारी कराने वाला यह संस्थान बिना किसी स्पष्ट सूचना के बंद कर दिया गया, जिससे सैकड़ों छात्रों का भविष्य अनिश्चितता में फंस गया है।

बिना जवाब दिए बंद हुआ संस्थान
छात्रों का कहना है कि कोचिंग संस्थान ने लाखों रुपये फीस वसूलने के बावजूद अचानक अपने दरवाजे बंद कर दिए। जब छात्रों और अभिभावकों ने इस पर सवाल किए, तो उन्हें कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
कर्मचारियों को भी नहीं मिली सैलरी
सूत्रों के मुताबिक, संस्थान में काम करने वाले कर्मचारियों को भी महीनों से वेतन नहीं दिया गया था। आर्थिक दिक्कतों के चलते कोचिंग बंद होने की आशंका जताई जा रही है, लेकिन प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
कोर्ट जाएंगे अभिभावक
संस्थान के अचानक बंद होने से नाराज अभिभावकों ने कोचिंग सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया और संस्थान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उनका कहना है कि अगर जल्द कोई समाधान नहीं निकला तो वे कोर्ट का रुख करेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- राहुल गांधी-प्रियंका गांधी पर FIR दर्जः दिल्ली आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर कार्रवाई
- चौराहे पर ASI को थप्पड़! पुलिसकर्मी ने भी पलटकर जड़ा तमाचा, जानिए क्या है पूरा मामला
- रिटायर्ड IAS राकेश अग्रवाल मर्डर केस: आरोपी का सुराग देने पर मिलेगा इनाम, पुलिस ने जारी किया नंबर
- बिना लाल टोपी के दिखे अखिलेश यादव, सपा नेताओं ने शेयर की तस्वीर; सोशल मीडिया पर छाया नया लुक
- Delhi Traffic Advisory: इन सड़कों पर आज आवाजाही रहेगी प्रभावित, निकलने से पहले जानें रूट
