Rajasthan News: राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया दिल्ली दौरे और बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व के साथ मुलाकात के बाद, मंत्रिमंडल फेरबदल और विस्तार की चर्चाएं तेज़ हो गई हैं।
सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री शर्मा ने आरएसएस के नेताओं और बीजेपी संगठन महासचिव बी.एल. संतोष से भी इस मसले पर विचार-विमर्श किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि राज्य मंत्रिपरिषद में जल्द ही छोटा लेकिन असरदार बदलाव देखने को मिल सकता है।

नए चेहरों को मिल सकती जगह, कुछ की छुट्टी तय?
- खबर है कि शेखावाटी और मेवाड़ क्षेत्र से कुछ नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है।
- वहीं 2-3 मौजूदा मंत्रियों की परफॉर्मेंस के आधार पर छुट्टी भी संभावित है।
- कुछ मंत्रियों के विभागों में फेरबदल और कुछ विधायकों को संसदीय सचिव बनाए जाने की भी अटकलें हैं।
सीएम के शेखावाटी दौरे के बाद तेज होगी प्रक्रिया
फेरबदल की प्रक्रिया मुख्यमंत्री के शेखावाटी दौरे से लौटते ही शुरू हो सकती है। अगले दो हफ्तों के भीतर बदलाव की औपचारिक घोषणा मुमकिन मानी जा रही है।
हाल ही में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हुई बैठकों के बाद मुख्यमंत्री शर्मा की भूमिका और प्रभाव दोनों ही बढ़े हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बार उन्हें कैबिनेट में फेरबदल को लेकर फ्री हैंड मिल सकता है।
राजे कैंप से भी नामों की चर्चा
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की पीएम मोदी से हुई मुलाकात के बाद से यह चर्चा भी गर्म है कि उनके करीबी नेताओं को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। कालीचरण सराफ और श्रीचंद कृपलानी जैसे वरिष्ठ नेताओं के नाम इस दौड़ में बताए जा रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
