Rajasthan News: गुरुवार सुबह जयपुर एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट IX-2870 (हैदराबाद से जयपुर) लैंडिंग के दौरान अजीब स्थिति में फंस गई। सुबह 8:08 पर पायलट ने रनवे पर टचडाउन किया, लेकिन कुछ सेकंड बाद ही विमान दोबारा टेक ऑफ कर गया। इस अचानक कदम से यात्री घबरा गए। करीब आधे घंटे तक फ्लाइट जयपुर एयर स्पेस में घूमती रही और आखिरकार 8:40 पर सुरक्षित लैंडिंग हो पाई।

शाम को एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक और फ्लाइट IX-1954 (जयपुर से गुवाहाटी) में तकनीकी खराबी आ गई। 6:50 बजे टेक ऑफ होना था, लेकिन बोर्डिंग पूरी होने के बाद पायलट ने समस्या का पता लगाया और टेक ऑफ रोक दिया। विमान को एप्रन में पार्क कर दिया गया। इंजीनियर्स की टीम ने करीब तीन घंटे की मेहनत के बाद खराबी को ठीक किया और रात 11:12 पर फ्लाइट रवाना हो सकी। इस देरी से यात्रियों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी, खासकर उन लोगों को जिन्हें गुवाहाटी से आगे की फ्लाइट पकड़नी थी।
इस बीच, यात्रियों के लिए एक अच्छी खबर भी आई। 22 दिन बाद अलायंस एयरलाइंस ने जयपुर से कुल्लू की फ्लाइट सेवा फिर से शुरू कर दी है। फ्लाइट 9I-805 गुरुवार से दोबारा ऑपरेट होने लगी है। एयरलाइन ने 21 अगस्त को संचालन कारणों से यह सेवा बंद कर दी थी। अब इसके फिर से शुरू होने से जयपुर से कुल्लू जाने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।
पढ़ें ये खबरें
- ‘पुलिस टरकाती रही, पीड़ित भटकता रहा…!’ ग्वालियर में युवक से बर्बरता, जानिए कार में किडनैपिंग की पूरी कहानी
- Agni-4 Missile Test: भारत का ‘अग्नि’ प्रहार, 3000 KM से ज्यादा दूर बैठे दुश्मन पर सटीक वार, अग्नि-4 मिसाइल का सफल परीक्षण
- रेवाड़ी नगर परिषद कर्मचारियों ने हड़ताल का किया ऐलान, सरकार को दी चेतावनी
- MBBS-BDS में दाखिले का काउंटडाउन शुरू! UP NEET UG काउंसलिंग इस दिन तक, देखें पूरा शेड्यूल
- SIR में तेजी: 24.30 लाख में से 20.27 लाख मतदाताओं तक पहुंचे नोटिस, एक लाख से ज्यादा आवेदन प्राप्त

