Rajasthan News: क्रिसमस के मौके पर बूंदी शहर के चित्तौड़ रोड स्थित एक चर्च के बाहर उस समय तनाव की स्थिति बन गई, जब विश्व हिंदू परिषद (वीएचपी) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने चर्च में आयोजित कार्यक्रम के दौरान मिशनरी गतिविधियों के जरिए धर्मांतरण कराए जाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की और कार्यक्रम को तुरंत बंद करने की मांग की।

प्रदर्शनकारियों का कहना था कि चित्तौड़ रोड पावर हाउस के सामने वाली गली में स्थित चर्च में एक आयोजन चल रहा था, जहां कथित रूप से धर्मांतरण की गतिविधियां हो रही थीं। इस सूचना के बाद बड़ी संख्या में वीएचपी और बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और चर्च के बाहर एकत्र होकर विरोध जताने लगे।
सदर थाना पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर हालात को नियंत्रित किया। प्रदर्शन कर रहे संगठनों के नेताओं ने आरोप लगाया कि बूंदी जिले में मिशनरी गतिविधियों के माध्यम से धर्मांतरण की कोशिशें की जा रही हैं। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है।
पुलिस प्रशासन का कहना है कि फिलहाल सभी पक्षों से बातचीत की जा रही है और स्थिति नियंत्रण में है। तथ्यों की जांच की जा रही है और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- कुशीनगर हादसा: देवरिया मार्ग पर पेड़ से टकराते ही कार के उड़े परखच्चे, मौके पर 4 की मौत, 2 की हालत नाजुक
- सीएम डॉ मोहन के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में बड़ी गफलतः राष्ट्रगान की घोषणा के बाद बजने लगा राष्ट्रगीत, विधायक मेंदोला की जगह MLA गोलू शुक्ला को दे दिया बूके
- 1300 करोड़ का सोना और 15 हजार महिलाएं, अहीर समाज का अनोखा गरबा
- पुलिस हिरासत में लिए गए युवक की संदिग्ध हालत में मौत; परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप, न्यायिक जांच के आदेश
- “मां मुझे सद्बुद्धि दो, शक्ति दो…” मां दुर्गा की आराधना करते हुए फूट-फूट कर रोए सांसद कल्याण बनर्जी
