Rajasthan News: चोमू में गुरुवार की आधी रात के बाद चोमू बस स्टैंड पर मस्जिद के सामने अतिक्रमण हटाने पहुंची पुलिस पर पत्थर बाजों की ओर से किए गए पतराव की घटना को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार भी काफी गंभीर और सजग है इस मामले में प्रदेश के गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह ने कहा है कि प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था खराब करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी चोमू में भी पुलिस कानून के मुताबिक अतिकमान हटवाने गई थी।

लेकिन वहां पर पुलिस पर ही पथराव किए गए जिसमें कई पुलिस वाले घायल हुए हैं यह एक तरीके से माहौल खराब करने की कोशिश की गई पुलिस ने इस मामले में अब तक 110 लोगों को गिरफ्तार किया है। गृह राज्य मंत्री ने कहा कि पुलिस हम सब की सुरक्षा में है लेकिन पुलिस पर ही हमला करना यह बता रहा है कि कहीं ना कहीं चोमू में जो यह घटना हुई है यह किसी साजिश का परिणाम है।
पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है गृह राज्य मंत्री ने यह भी कहा कि वैरिकेट्स लगाने का अधिकार सिर्फ पुलिस को है पुलिस खुद रास्ते को नियंत्रित करने के लिए वैरिकेट्स लगती है यह किसी और का अधिकार नहीं है उन्होंने कहा कि चोमू के प्रकरण में पुलिस ने कानून और नियमों के अनुसार कार्य किया है और दोषी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।
इस मामले में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा है कि इस मामले पर राजनीति करना अच्छी बात नहीं है इस मामले को बातचीत के माध्यम से सौहार्दपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए।
जानकार लोगों का कहना है कि मामले को राजनीतिक मुद्दा किसी भी पार्टी को नहीं बनना चाहिए क्योंकि राजस्थान शांत प्रदेश है यह पूरा मामला कोर्ट में विचाराधीन है। कोर्ट और जिला प्रशासन के दिशा निर्देश के माध्यम से ही इस पूरे मामले को सुलझाना चाहिए नियम और कानून के हिसाब से जो भी निर्णय होता है उस निर्णय को सभी को मनाना भी चाहिए प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखना सब की सामूहिक जिम्मेदारी है इसलिए राजनीतिक दलों को भी इस मुद्दे पर अपनी जुबान बंद रखनी चाहिए और इस पूरे मामले को न्यायालय प्रशासन और पुलिस के भरोसे छोड़ देना चाहिए।
पढ़ें ये खबरें
- Yami Gautam: दिल्ली की लव कुश रामलीला में यामी गौतम करेंगी रावण वध, महिलाओं के सम्मान पर रहेगा थीम
- उज्जैन से ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ का शंखनाद, दिग्विजय ने महाकाल के आशीर्वाद से किया आगाज़, कहा- धर्म के दुरुपयोग-चंदा चोरी के खिलाफ है लड़ाई
- हिंसा से सत्ता परिवर्तन गलत…संजय राउत के सुप्रीम कोर्ट जलाने वाले बयान पर बवाल, खुद उनकी ही पार्टी की सांसद ने जताई असहमति
- हरियाणा में PGT बनना है तो HTET/STET जरूरी, हाई कोर्ट ने क्या कहा?
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
