Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज दिल्ली दौरे पर हैं। राज्य में कैबिनेट के फेरबदल की अटकलों के बीच इस दौरे पर सबकी नजरें टिकी हुई है. सीएमओ के सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिल सकते हैं.

हालांकि खबरें ये भी हैं कि पचपदरा रिफाइनरी को लेकर सीएम प्रधानमंत्री से मुलाकात कर सकते हैं। बता दें कि पदपचरा रिफाइनरी परियोजना राज्य की अर्थव्यवस्था का चेहरा बदलने वाली परियोजना मानी जा रही है. ऐसे में इसके उद्घाटन पर प्रधानमंत्री की मौजूदगी को राज्य सरकार बड़ी उपलब्धि के तौर पर देख रही है.
दिल्ली में मुख्यमंत्री कई केंद्रीय मंत्रियों से वन-टू-वन बैठकों में मिलेंगे. लोकसभा सत्र के चलते कई मीटिंग्स संसद भवन परिसर में भी हो सकती हैं. राज्य की वित्तीय जरूरतें, केंद्र पोषित योजनाओं के फंड और आगामी बजट में राजस्थान की अपेक्षाओं पर चर्चा होने की संभावना है.
स्थानीय स्वशासन को मजबूत करने, पंचायतों तक योजनाओं की बेहतर पहुंच और ग्रामीण ढांचागत जरूरतों पर बात होने की उम्मीद है. इस दौरे के जरिए जल संसाधन, ऊर्जा, मेट्रो, शहर विकास, कृषि और कौशल विकास जैसे क्षेत्रों में चल रही योजनाओं की प्रगति को तेज करने की कोशिश की जा रही है.
मुख्यमंत्री भजनलाल लगातार यह बात सामने रख रहे हैं कि केंद्र के सहयोग से ही राजस्थान तेजी से आगे बढ़ सकता है. उनका मानना है कि प्रधानमंत्री मोदी के विजन के साथ कदम मिलाकर चलना ही राज्य को देश के अग्रणी राज्यों में खड़ा करेगा. दिल्ली यात्रा इसी दिशा में एक अहम कदम समझी जा रही है.
सीएम इस दौरे पर केंद्रीय मंत्रियों और अन्य प्रमुख हस्तियों को प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम का निमंत्रण भी देंगे. यह आयोजन वैश्विक स्तर पर राजस्थान से जुड़े लोगों को राज्य के विकास से जोड़ने की बड़ी पहल मानी जा रही है.
पढ़ें ये खबरें
- Today’s Top News: हाथियों के दल ने की किसानों की फसल चौपट, मां-बेटे की संदिग्ध मौत से सनसनी, कल मांस-मटन की बिक्री पर रहेगा प्रतिबंध, पावर कंपनियों में 1501 पदों पर निकली भर्ती, ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- Supreme Court का बड़ा फैसला: अनिवार्य सेवानिवृत्ति सजा नहीं, 5 सरकारी कर्मचारियों को झटका; सरकार का आदेश बरकरार
- Jharkhand Top News: सिमडेगा में बड़ा हादसा, तीन युवकों की मौत… निशा भगत केस पर सियासी संग्राम, 13 लाख का इनामी माओवादी गिरफ्तार,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- IDBI FD घोटाले में पीड़ितों को मिला न्याय, श्रेय लेने पर कांग्रेस ने विधायक अनुज शर्मा को घेरा
- न्यूज पोर्टल संचालक दीपक टंडन की मुश्किलें बढ़ीं, ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तारी के बाद होटल और घर पर पुलिस ने मारी रेड, DVR और पत्नी का मोबाइल जब्त
