Rajasthan News: प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ स्नान के लिए जुट रही है। संगम नगरी में आस्था की डुबकी लगाने के लिए देश-विदेश से लाखों लोग पहुंच रहे हैं। शनिवार को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी प्रयागराज पहुंचे और रविवार को महाकुंभ में स्नान किया। त्रिवेणी संगम पर उन्होंने मां गंगा की पूजा की और भगवान महादेव का गंगा जल और दूध से अभिषेक किया। इसके बाद, उन्होंने गंगा माता की आरती भी की।

संगम का निरीक्षण और पूजा: स्नान के बाद, मुख्यमंत्री ने बोट से त्रिवेणी संगम का अवलोकन किया और बड़े हनुमानजी के मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। महाकुंभ के दौरान सीएम ने राजस्थान मंडपम का भी निरीक्षण किया, जहां राजस्थान के यात्रियों के लिए विशेष पंडाल बनाए गए थे। उन्होंने यात्रियों के ठहराव के लिए की गई व्यवस्थाओं और यात्रा प्रचार के लिए तैयार की गई सामग्री की सराहना की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राजस्थान मंडपम में रात्रि विश्राम भी किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की यह यात्रा धार्मिक दृष्टि से अत्यधिक महत्वपूर्ण रही। उन्होंने प्रयागराज के प्रमुख धार्मिक स्थलों का दौरा कर आस्था का अनुभव लिया।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- जीवन सूक्त : प्रतीक्षा सजा नहीं, जीवन को सजाने का एक मौका है – संदीप अखिल
- 21 अक्टूबर महाकाल भस्म आरती: गजानन स्वरूप में बाबा का अलौकिक श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 21 October 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल

