Rajasthan News: ब्रह्माकुमारीज संस्था की प्रमुख राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी का सोमवार देर रात 1:20 बजे निधन हो गया। वे 101 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थीं।

उनका इलाज अहमदाबाद के एक अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार सुबह उनका पार्थिव शरीर ब्रह्माकुमारीज के मुख्यालय शांतिवन, आबू रोड (राजस्थान) लाया जाएगा, जहां श्रद्धालु उनके अंतिम दर्शन कर सकेंगे। संस्था की ओर से यह जानकारी आधिकारिक फेसबुक अकाउंट के माध्यम से साझा की गई है।
2021 से थीं प्रशासनिक प्रमुख
फेसबुक पोस्ट में लिखा गया, हमारी परम आदरणीय, ममतामयी, मां समान राजयोगिनी दादी रतनमोहिनी ने आध्यात्मिक सेवा के एक लंबे और समर्पित जीवन के बाद 101 वर्ष की उम्र में सूक्ष्म लोक की ओर प्रस्थान किया है। उनकी दिव्य उपस्थिति, शुद्ध ऊर्जा और आत्मिक नेतृत्व हमेशा लाखों लोगों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रेम, सादगी और उच्च दृष्टिकोण की जो विरासत वे छोड़ गई हैं, वह हमारे दिलों में हमेशा जीवित रहेगी। बता दें कि दादी रतनमोहिनी वर्ष 2021 से ब्रह्माकुमारीज की प्रशासनिक प्रमुख के रूप में कार्यरत थीं।
पढ़े ये खबरें
- मुस्लिम युवक ने पहचान छुपाकर हिन्दू महिला से की शादी, 3 बच्चों के बाप की जब खुली पोल तो…
- इमरान खान की रिहाई के लिए PTI का लॉन्ग मार्च, इस्लामाबाद में धारा 144 लागू
- प्रयागराज में महिला से गैंगरेप, ऑटो चालक समेत एक गिरफ्तार; दो की तलाश
- चुनाव आयोग के कामकाज पर जस्टिस नरीमन भड़के, कहा- खतरे में वोटिंग का अधिकार, सुप्रीम कोर्ट जल्द फैसला ले
- एशियन गेम्स में हरियाणा के खिलाड़ियों का जलवा: देश के 85 पदकों में से अकेले 32 पर जमाया कब्जा, खेल मंत्री ने किया स्वागत
