Rajasthan News: राज्य में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्य मंत्री के नाम पर फर्जी टूर प्रोग्राम जारी कर सरकारी प्रोटोकॉल मांग लिया। जांच में फर्जी पाए जाने पर सचिवालय स्थित डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल कार्यालय ने सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) को शिकायत भेजकर अशोक नगर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

शिकायत के अनुसार 19 फरवरी 2026 को जारी एक कथित टूर प्रोग्राम में करण सिंह नामक व्यक्ति ने खुद को मंत्री का ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) बताते हुए 24 से 26 फरवरी तक जयपुर, उदयपुर और राजसमंद जिले के दौरे का कार्यक्रम प्रसारित किया। इसी आधार पर संबंधित जिलों में सरकारी प्रोटोकॉल और व्यवस्थाएं मांगी गईं।
कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि करण सिंह नाम का कोई भी व्यक्ति मंत्री कार्यालय में ओएसडी के पद पर नियुक्त नहीं है और न ही किसी आधिकारिक भूमिका में जुड़ा है। पूरा टूर प्रोग्राम फर्जी और अनधिकृत है। मामले को मंत्री के नाम और पद का दुरुपयोग मानते हुए तत्काल कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही संबंधित जिलों के प्रशासन और पुलिस को सतर्क कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश जारी करने को कहा है। थानाधिकारी मोतीलाल शर्मा का कहना है कि आरोपी के बारे में पता लगाया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
- नशीली टैबलेट की अवैध बिक्री पर कार्रवाई: नाइट्रोसन-10 टैबलेट के साथ 2 युवकों को पुलिस ने दबोचा, NDPS एक्ट के तहत केस दर्ज
- 21 अक्टूबर से शुरू होगा पंचक, पांच दिनों तक इन 5 कामों को करने से बचना चाहिए…
