Rajasthan News: राजस्थान के मूंग उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मूंग की खरीद लक्ष्य और अवधि बढ़ाने का अनुरोध किया है. उन्होंने विशेष रूप से यह मांग की है कि मूंग खरीद की अवधि 5 फरवरी तक बढ़ाई जाए और खरीद लक्ष्य में वृद्धि की जाए, ताकि किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिल सके.

मुख्यमंत्री ने पत्र में प्रदेश की असमय बारिश और भौगोलिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए मूंग की गुणवत्ता मानकों में भी लचीलापन देने की अपील की है. इससे किसानों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य प्राप्त करने का अवसर मिलेगा.
सीएम भजनलाल ने बताया कि इस साल राजस्थान में मूंग की फसल अच्छी हुई है, लेकिन केंद्र सरकार ने खरीद का लक्ष्य घटा दिया है. पिछले साल की तुलना में इस बार मूंग खरीद में 98,345 मीट्रिक टन की कमी की गई है. गत वर्ष जहां खरीद लक्ष्य 3,01,650 मीट्रिक टन था, वहीं इस बार यह घटाकर 2,03,305 मीट्रिक टन कर दिया गया है.
पढ़ें ये खबरें
- गुजरात के अहमदाबाद में 25 करोड़ की ड्रग्स के साथ तीन अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
- गुजरात: पूर्व विधायक जेठा सोलंकी ने थामा कांग्रेस का हाथ, भाजपा पर लगाए गंभीर आरोप
- आदिवासी प्रदेश बनेगा या भील प्रदेश? मांग को लेकर दो संगठनों के प्रतिनिधि आमने-सामने, वीडियो जारी कर रखी अपनी बात
- PM मोदी को नेतन्याहू का फोन, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस पर कैप्टन स्मित मच्छार के साथ मशाल जलाने का न्योता
- टेंपो पलटने से दबकर मजदूर की मौत, आक्रोशित परिजनों ने सड़क जाम कर किया हंगामा, चालक फरार

