Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का गरीबों और मजदूरों से कोई वास्ता नहीं है और यह पार्टी हमेशा गरीबों का शोषण करती आई है।

राहुल गांधी ने देश को किया शर्मसार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दुनिया भर में भारत का अपमान किया है। वे जब भी विदेश जाते हैं, देशद्रोहियों से मिलते हैं और उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं। राहुल गांधी को जनता को यह बताना चाहिए कि उनका इन देशविरोधी तत्वों से क्या संबंध है।
बीजेपी ने हर वर्ग का किया कल्याण
भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने हरियाणा के विकास को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में कई योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है और विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता को भारी समर्थन देना चाहिए।
कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे किए हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- छत्तीसगढ़ में डिप्टी कलेक्टर की पोस्ट पर 50–50 का फार्मूला, राजपत्र में जारी हुई अधिसूचना, संघ ने जताया आभार
- फर्जी मार्कशीट रैकेट का भंडाफोड़: 9 राज्यों के 14 यूनिवर्सिटी की 900 फर्जी डिग्रियां बरामद, मास्टरमाइंड समेत 4 गिरफ्तार
- MP TOP NEWS TODAY: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के नहीं बदले तेवर, भोपाल आएंगे खरगे और राहुल गांधी, हेमंत कटारे ने पद से दिया इस्तीफा, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- ‘अंतरराष्ट्रीय मंचों पर देश को शर्मसार कर रही कांग्रेस’, AI समिट में यूथ कांग्रेस की हरकत पर भड़के ऋतुराज सिन्हा, देश से माफी की मांग
- ग्वालियर में सफाई कर्मचारियों का अनोखा प्रदर्शन: निगम परिषद के बाहर खाली डब्बा बजाया, सैलरी को लेकर दी ये चेतावनी


