Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी योगेंद्र राणा के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस का गरीबों और मजदूरों से कोई वास्ता नहीं है और यह पार्टी हमेशा गरीबों का शोषण करती आई है।

राहुल गांधी ने देश को किया शर्मसार
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने दुनिया भर में भारत का अपमान किया है। वे जब भी विदेश जाते हैं, देशद्रोहियों से मिलते हैं और उनके साथ खिचड़ी पकाते हैं। राहुल गांधी को जनता को यह बताना चाहिए कि उनका इन देशविरोधी तत्वों से क्या संबंध है।
बीजेपी ने हर वर्ग का किया कल्याण
भजनलाल शर्मा ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि पिछले 10 वर्षों में बीजेपी सरकार ने हरियाणा के विकास को तेजी से आगे बढ़ाया है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों, मजदूरों, युवाओं और महिलाओं के हित में कई योजनाओं की शुरुआत की है। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार ने हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किया है और विकास की गति को बनाए रखने के लिए जनता को भारी समर्थन देना चाहिए।
कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठ का पुलिंदा
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस के घोषणा पत्र को झूठ का पुलिंदा करार दिया और कहा कि कांग्रेस ने हमेशा झूठे वादे किए हैं, जबकि बीजेपी सरकार ने जो वादे किए, उन्हें पूरा किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं से देश विकास के पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
पढ़ें ये खबरें भी
- Paras Healthcare IPO : दो दिन में 36% सब्सक्राइब, GMP सिर्फ 1.8%, आज आखिरी मौका
- डबल मर्डर का खुलासा: 19 लाख रुपए के लालच में शिक्षिका और बेटे की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार
- ‘कारगिल में अपने सैनिकों की लाश छोड़ने वाले हमें ज्ञान दे रहे…’ UN में भारत ने पाकिस्तान को जमकर लताड़ा
- नवरात्रि में ऑटो सेक्टर की रफ्तार : कुल बिक्री में मामूली बढ़त, लेकिन इलेक्ट्रिक वाहनों ने मारी जबरदस्त बाजी
- गिरिडीह में रौशन रोही और निशा दुबे के कार्यक्रम में बवाल, पथराव के बाद पुलिस ने भांजी लाठियां

