Rajasthan News: जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में मंगलवार को आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस-2025 कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 1947 के बंटवारे को दुनिया की सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी बताया. उन्होंने कहा कि सत्ता का लालच, तुष्टिकरण और स्वार्थ की राजनीति ने देश को बांट दिया, जिसमें लाखों लोगों की जान गई और करोड़ों बेघर हो गए.

सीएम ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की गलत नीतियों और सत्ता मोह के कारण भारत भूमि का दर्दनाक विभाजन हुआ. पाकिस्तान से विस्थापित हिंदुओं को नागरिकता देने में कांग्रेस सरकारें असफल रहीं और उनकी संपत्ति के मुआवजे से भी इनकार कर दिया. उन्होंने कहा, जिसने देश तोड़ा, वो कभी देश को जोड़ नहीं सकता.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) के जरिए पीड़ितों को न्याय दिलाने का ऐतिहासिक कदम उठाया गया है. यह दिवस राष्ट्र की एकता और अखंडता के संकल्प को और मजबूत करने की प्रेरणा देता है.
कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक अशोक परनामी ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि विभाजन मजबूरी नहीं, बल्कि मंजूरी और सत्ता के लोभ का नतीजा था. अगर सत्ता सरदार वल्लभभाई पटेल को मिली होती तो देश का बंटवारा रोका जा सकता था. उन्होंने पाकिस्तान से आए हिंदुओं को शरणार्थी नहीं, पुरुषार्थी बताया और कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाने का फैसला पीएम मोदी का ऐतिहासिक कदम है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस त्रासदी को याद रखें और उससे सबक लें.
पढ़ें ये खबरें
- Jharkhand Top News : हेमंत सोरेन ने माता की अस्थियां कीं विसर्जित, JTET के एडमिट कार्ड जारी, डॉक्टरों की हड़ताल की चेतावनी,एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की बड़ी ख़बरें
- सौरव दास-आशुतोष रांका को झटका: न्यायिक हिरासत दो दिन बढ़ी, कॉकरोच ने जानबूझकर देरी का लगाया आरोप
- ‘एयर शो के पीछे छिपाया जा रहा सच’: वाराणसी में अजय राय बड़ा बयान, बोले- ट्रामा सेंटर के हाल बेहाल
- CG Crime : फॉरेक्स ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 18.63 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार
- चांडिल डकैती कांड का खुलासा: 24 लाख के गहने बरामद, दो और आरोपी गिरफ्तार
