Rajasthan News: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अलवर दौरे के दौरान कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने युवाओं से कहा कि मन लगाकर पढ़ाई करें, क्योंकि उनकी सरकार में नौकरी के लिए किसी सिफारिश या पैसे की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने कहा, हमारी सरकार ना पर्ची की है, ना खर्ची की। युवाओं को पूरा मौका मिलेगा, उन्हें चिंता करने की जरूरत नहीं है।

नरेगा और किसानों के मुद्दे पर भी मुख्यमंत्री ने विपक्ष को घेरा। उन्होंने कहा कि किसान सिर पर मुंडासा तभी बांधता है जब खेत में काम करता है, वजन उठाता है या मौसम की मार झेलता है। विधानसभा में न गर्मी होती है न सर्दी, फिर मुंडासा बांधने का क्या मतलब? उन्होंने कहा कि केवल मुंडासा बांध लेने से कोई किसान नहीं बन जाता, खेती का अनुभव होना जरूरी है। उनका तंज था कि जिन्हें मुंडासे का ही ठीक से पता नहीं, वे नरेगा में किसानों का काम कब होना चाहिए यह कैसे समझेंगे।
मुख्यमंत्री अलवर के बहाला गांव में आयोजित ग्रामोत्थान शिविर में पहुंचे थे। यहां उन्होंने 152 करोड़ रुपये से ज्यादा की 201 विकास योजनाओं की घोषणा की। साथ ही 89 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 52 कार्यों का शिलान्यास और करीब 63 करोड़ रुपये के 149 कार्यों का लोकार्पण किया गया।
उन्होंने कहा कि इन शिविरों का मकसद योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाना है। सरकार गांव-गांव जाकर किसानों और जरूरतमंद लोगों को योजनाओं से जोड़ेगी ताकि केंद्र और राज्य की योजनाओं का पूरा फायदा मिल सके।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं के लिए लगातार काम हो रहा है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने सिर्फ नारे दिए, लेकिन किसान और मजदूर से उनका कोई सीधा जुड़ाव नहीं रहा। पेपर लीक मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने युवाओं को भरोसा दिलाया कि अब भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी होगी।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव भी मौजूद रहे। उन्होंने रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी की जीत का जिक्र करते हुए कहा कि जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है। उनका दावा था कि आने वाले पंचायत चुनावों में भी अलवर और रामगढ़ में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ेगा।
पढ़ें ये खबरें
- Accident : जम्मू-कश्मीर में दर्दनाक सड़क हादसा, फरीदाबाद के 3 युवकों की मौत, 2 गंभीर घायल
- दिल्ली वालों के लिए खुशखबरी: 30 जून तक भरें प्रॉपर्टी टैक्स, मिलेगा 10% तक का फायदा
- Big News: झज्जर में STF-पुलिस की मुठभेड़, विजय सैनी हत्याकांड का आरोपी इंद्रपाल ढेर
- ‘खान सर ने कराई प्रिंस की हत्या’, तेज प्रताप यादव ने कहा, हमें पूरा यकीन है कि….
- बालाघाट में थाने से 100 मीटर दूर दुकानदार की हत्या: पिता-पुत्र गिरफ्तार, इस बात को लेकर हुआ था विवाद
