Rajasthan News: जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में रविवार को एक दिल दहला देने वाली आतंकी घटना सामने आई, जिसमें 26 पर्यटकों की जान चली गई और कई घायल हो गए। हमले में देश के विभिन्न राज्यों से आए पर्यटक भी शामिल थे। घायलों का इलाज किया जा रहा है।
घटना के बाद पूरे देश में गम और गुस्से का माहौल है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह स्थिति का जायजा लेने श्रीनगर पहुंच चुके हैं।

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने इस कायराना हमले की तीखी निंदा करते हुए कहा, “जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर हुआ आतंकी हमला अत्यंत निंदनीय है। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिजनों के साथ हैं। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ मिले।”
जयपुर में हाई अलर्ट जारी
इस हमले के बाद जयपुर में भी सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस की जयपुर यात्रा के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। ETR कमांडो दस्तों को रामबाग होटल सहित कई प्रमुख इलाकों में तैनात किया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ की तीखी प्रतिक्रिया
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा, “यह हमला अमरनाथ यात्रा से पहले कश्मीर की शांति को भंग करने का प्रयास है। लेकिन हमारे सुरक्षा बल और केंद्र सरकार आतंकियों के मंसूबों को नाकाम करेंगे। दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।” उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना जताई और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
पढ़ें ये खबरें
- CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में रात का तापमान लुढ़कना शुरू, जानें अगले 5 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम
- UP Weather: यूपी में आज बारिश का अलर्ट नहीं, साफ रहेगा मौसम; सुबह-रात बढ़ेगी ठंडक
- Bihar Today Weather: बिहार में कब से बढ़ेगी ठंड? मौसम विभाग ने दिया बड़ा अपडेट
- Bihar Morning News: जदयू कार्यालय में जन सुनवाई, कांग्रेस की PC, मां दुर्गा को विदाई
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 21 October: श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
