Rajasthan News: राजस्थान में पेयजल संकट को कम करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक अहम फैसला लिया है. कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के लिए दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है. जल जीवन मिशन के तहत लागू की जा रही इन योजनाओं पर कुल 5184 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजनाएं पूरी होने पर करीब 3 लाख परिवारों को नल से शुद्ध पीने का पानी मिल सकेगा.

नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना
1661 करोड़ रुपये की इस योजना से कोटा और बूंदी जिले के 749 गांव और छह कस्बों के 1,13,287 परिवार लाभान्वित होंगे. परियोजना के तहत इंटेक पंप हाउस, तीन जल शोधन संयंत्र, 14 स्वच्छ जलाशय, 137 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे. इसके साथ 58.45 किलोमीटर लंबी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइप लाइन और करीब 4506 किलोमीटर लंबी वितरण लाइन बिछाई जाएगी.
परवन अकावद पेयजल परियोजना
3523 करोड़ रुपये की यह योजना झालावाड़, बारां और कोटा जिले के 1402 गांव और 276 ढाणियों में रहने वाले 1,52,437 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखती है. इसके तहत दो इंटेक पंप हाउस, दो जल शोधन संयंत्र, 41 स्वच्छ जलाशय, 276 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे.
परियोजना में 661 किलोमीटर की मुख्य ट्रांसमिशन लाइन और 9477 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन व वितरण पाइप लाइन डाली जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- युवक का नेकेड शव मिलने से फैली सनसनीः सीसीटीवी फुटेज में खुद को चाकू मारकर आत्महत्या करते नजर आया, जांच में जुटी पुलिस
- चार कंधों पर सिस्टम! मरीज को अस्पताल पहुंचाने खाट पर लादकर 17 किमी तक चले परिजन, VIDEO वायरल
- दुनिया के सबसे बड़े गैस प्लांट को ईरान ने धुआं-धुआं कर दियाः कतर के गैस प्लांट ‘रास लफान’ पर किया हमला, भारत की बढ़ी धड़कन, यहीं से देश में आती है 47 फीसदी गैस
- महाकाल मंदिर शिखर पर फहराएगा ‘ब्रह्मध्वज’: 2000 साल पुरानी विक्रमकालीन परंपरा का होगा पुनरुद्धार, सूर्योपासना और विशेष पूजन से होगी शुरुआत
- पालम अग्निकांड: सरकार ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा और मजिस्ट्रेट जांच का ऐलान, फायर ब्रिगेड की लापरवाही से 9 की मौत
