Rajasthan News: राजस्थान में पेयजल संकट को कम करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने एक अहम फैसला लिया है. कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां जिलों के लिए दो बड़ी पेयजल परियोजनाओं को मंजूरी दे दी गई है. जल जीवन मिशन के तहत लागू की जा रही इन योजनाओं पर कुल 5184 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे. परियोजनाएं पूरी होने पर करीब 3 लाख परिवारों को नल से शुद्ध पीने का पानी मिल सकेगा.

नौनेरा वृहद पेयजल परियोजना
1661 करोड़ रुपये की इस योजना से कोटा और बूंदी जिले के 749 गांव और छह कस्बों के 1,13,287 परिवार लाभान्वित होंगे. परियोजना के तहत इंटेक पंप हाउस, तीन जल शोधन संयंत्र, 14 स्वच्छ जलाशय, 137 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे. इसके साथ 58.45 किलोमीटर लंबी रॉ वॉटर राइजिंग मेन पाइप लाइन और करीब 4506 किलोमीटर लंबी वितरण लाइन बिछाई जाएगी.
परवन अकावद पेयजल परियोजना
3523 करोड़ रुपये की यह योजना झालावाड़, बारां और कोटा जिले के 1402 गांव और 276 ढाणियों में रहने वाले 1,52,437 परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य रखती है. इसके तहत दो इंटेक पंप हाउस, दो जल शोधन संयंत्र, 41 स्वच्छ जलाशय, 276 उच्च जलाशय बनाए जाएंगे.
परियोजना में 661 किलोमीटर की मुख्य ट्रांसमिशन लाइन और 9477 किलोमीटर लंबी राइजिंग मेन व वितरण पाइप लाइन डाली जाएगी.
पढ़ें ये खबरें
- BSP स्क्रैप चोरी मामले में CBI की एंट्री : CM साय ने कहा- अब होगा दूध का दूध और पानी का पानी… बैज बोले- मामले को लटकाने की तैयारी
- लालू यादव के एक आदेश पर खत्म हुईं परिवार की दूरियां! जल्द बिहार लौटेंगी रोहिणी आचार्य
- पूर्वांचल में बुझने की कगार पर चूल्हे! देवरिया BPCL प्लांट जलमग्न, 9 जिलों में LPG सिलेंडरों का भारी संकट
- सुबह 6 बजे कूड़ा उठाने आईं महिलाएं और साफ हो गया पूरा घर! पानीपत में तिजोरी चोरी का अनोखा मामला
- निवाड़ी BMO पर लगे आरोपों का सच! डॉ. मलारया बोले- ‘क्लीन चिट मिलने के बाद भी हो रही साजिश’; सागर कमिश्नर ने दिए जांच के आदेश

