Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने चैत्र नवरात्रि और नव संवत्सर के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। 30 मार्च से शुरू हुए नवरात्र के पहले दिन उन्होंने मुख्यमंत्री निवास में विधि-विधान से घटस्थापना और मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की।

सीएम भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर दी शुभकामनाएं
रविवार सुबह मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने लिखा, “प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि यह नव वर्ष सभी के जीवन में नई उमंग, नए संकल्प और सुख-समृद्धि लेकर आए।”
परिवार के साथ की मां दुर्गा की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री जयपुर स्थित राज राजेश्वरी मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार संग मां दुर्गा की विधिवत पूजा की। इस दौरान मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। उन्होंने मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी एवं समृद्ध जीवन की प्रार्थना की।
राजस्थान में नवरात्रि का भक्तिमय माहौल
राजस्थानभर में चैत्र नवरात्रि को लेकर भक्तिमय माहौल है। मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है और विशेष अनुष्ठानों का आयोजन किया जा रहा है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ में SIR के दौरान फॉर्म-7 के दुरुपयोग का आरोप, करीब 25 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने पर मोहम्मद अकबर ने उठाए सवाल
- ‘यह सब कांग्रेस के पाप का परिणाम’, फारूक अब्दुल्ला के विवादित बयान पर गिरिराज सिंह का पलटवार
- मोबाइल पर बात करते हुए चला रहा था ड्राइवर? पानीपत में कार की चपेट में आने से ढाई साल के मासूम की मौत
- 50 साल भाजपा में रहे चिरंजीलाल टांक ने क्यों दिया इस्तीफा? जिलाध्यक्ष ने बताई आगे की स्थिति
- ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे 3 दोस्त, तावडू रोड पर 2 की मौत
