Rajasthan News: भरतपुर के ग्रामीण आवास में रहने वाली सीएम भजनलाल शर्मा की मां, गोमती देवी, की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें भरतपुर से जयपुर के SMS अस्पताल लाया गया है। गोमती देवी को सांस लेने में परेशानी हो रही थी।

जानकारी के अनुसार सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद पहले उन्हें भरतपुर के आरबीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां आईसीयू में डॉक्टरों की निगरानी में इलाज शुरू किया गया। डॉ. विवेक भारद्वाज के अनुसार, गोमती देवी पहले से थायराइड की मरीज हैं। रविवार सुबह उनकी तबीयत ज्यादा खराब होने पर आरबीएम अस्पताल से मेडिकल टीम उनके आवास पहुंची। हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल लाया गया और आईसीयू में भर्ती किया गया।
जयपुर रेफर किया गया
इलाज के दौरान मामूली सुधार होने के बावजूद, बेहतर चिकित्सा के लिए उन्हें जयपुर रेफर किया गया। सीएम के छोटे पुत्र, डॉ. कुणाल शर्मा, भरतपुर पहुंचे और दादी को एंबुलेंस के जरिए जयपुर ले गए।
अप्रैल 2024 में भी बिगड़ी थी तबीयत
इससे पहले अप्रैल 2024 में भी गोमती देवी की तबीयत खराब हुई थी, जब उन्हें सांस लेने में परेशानी और चेस्ट इंफेक्शन की शिकायत हुई थी। उस समय भी उन्हें आरबीएम अस्पताल में आईसीयू में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उनकी हालत में सुधार हुआ था।
सूत्रों के मुताबिक, इस बार भी उनके चेस्ट में इंफेक्शन की शिकायत बताई जा रही है, जिसके कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है।
पढ़ें ये खबरें
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम

