Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है। भाजपा मुख्यालय में आयोजित वीबी जी रामजी जनजागरण अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अब तक पेपर लीक मामलों में 400 से अधिक लोग जेल भेजे जा चुके हैं। मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अब यह तय करना कांग्रेस का काम है कि ये लोग छोटी मछली हैं या बड़े मगरमच्छ।

सीएम शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं, जबकि कांग्रेस हर मुद्दे पर भ्रम फैलाने में लगी रहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएए, ईवीएम और एसआईआर जैसे विषयों पर भी कांग्रेस ने हमेशा जनता को गुमराह करने की कोशिश की है।
मुख्यमंत्री ने ईआरसीपी परियोजना का जिक्र करते हुए कहा कि राजस्थान और मध्यप्रदेश के नाम जुड़ने से राम जल सेतु नाम स्वाभाविक रूप से सामने आया है, इसमें सरकार की कोई अलग भूमिका नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को अब जी रामजी नाम से भी आपत्ति होने लगी है।
सीएम शर्मा ने कहा कि प्रकृति का नियम है कि जो होना है, वही होता है। देश और प्रदेश धीरे-धीरे रामराज्य की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर आजादी के बाद देश को कमजोर करने और तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप लगाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि अब मोदी का दौर है, जहां न भ्रष्टाचार होगा और न ही उसे छुपाया जाएगा। जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, उसे सामने लाया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने बताया कि डबल इंजन सरकार युवाओं के रोजगार को लेकर गंभीर है। अब तक एक लाख से अधिक युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। एक लाख 44 हजार भर्तियां प्रक्रिया में हैं और एक लाख पदों के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया जा चुका है।
पढ़ें ये खबरें
- प्रदेश में जोर पकड़ेगा अतिक्रमण हटाओ अभियान, सीएम धामी ने बैठक कर जिलाधिकारियों को दिए निर्देश
- ‘दाम बढ़ाना मजबूरी’, पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर डिप्टी CM विजय चौधरी का अजीबो-गरीब बयान
- CG News : दंतैल हाथी का आतंक, पटक-पटककर ग्रामीण की ली जान
- ‘महंगाई मानव मोदी का फिर से हमला,’ चौथी बार पेट्रोल-डीजल की कीमत बढ़ने पर राहुल गांधी आगबबूला हुए, कहा- ‘चुपके-चुपके आपकी…’
- शाम के समय भूलकर भी न करें गलतियां, नाराज हो जाती हैं माता लक्ष्मी …
