Rajasthan News: पाली को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को बड़ी सौगात दी. बाली विधानसभा क्षेत्र के चामुंडेरी राणावतान में उन्होंने 110 करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया.

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए सीएम ने कहा कि अधिकारी किसी व्यक्ति के नहीं, सरकार के होते हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने युवाओं की मेहनत और सपनों को नुकसान पहुंचाया, जबकि मौजूदा सरकार में हर तबके का युवा चयनित हो रहा है. उनका कहना था कि तेइस महीनों का पूरा हिसाब जनता के सामने है और सरकार ने युवाओं से किए गए लाख नौकरियों के वादे को पूरा किया है.
किसान सम्मान निधि का जिक्र करते हुए सीएम ने किसानों से पूछा कि क्या राशि आने पर मोबाइल पर मैसेज और घंटी नहीं बजती. उन्होंने कहा कि बाली में दिख रहे काम सिर्फ एक झलक हैं, सरकार ने तय योजना के साथ काम किया है. बाली में चिकित्सा, शिक्षा और सड़क विकास को आगे बढ़ाने में विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत की भूमिका का भी उन्होंने जिक्र किया.
मुख्यमंत्री ने बाली में 63.60 करोड़ की लागत से जिला चिकित्सालय भवन निर्माण और 18.95 करोड़ की लागत से निष्क्रमणीय पशुपालक बालक आवासीय विद्यालय के निर्माण का शिलान्यास किया.
इसके अलावा 28 करोड़ रुपये से नाडोल से सादड़ी तक 20.50 किलोमीटर लंबी सड़क चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य का लोकार्पण किया. कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सोनी सीता देवी उम्मेदमल राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, चामुंडेरी के नए भवन का उद्घाटन कर की और कक्षाओं का निरीक्षण भी किया.
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
