Rajasthan News: राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई एक बार फिर चर्चा में है। शनिवार को ACB ने सवाई माधोपुर जिले में एक बड़ी कार्यवाही करते हुए CMHO कार्यालय में तैनात प्रशासनिक अधिकारी भूपेंद्र बिहारी शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

डॉक्टर की जांच रफा-दफा करने के लिए मांगी थी घूस
ACB के एएसपी ज्ञान सिंह चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि जयपुर मुख्यालय से CMHO कार्यालय के अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली थी। शिकायत में बताया गया कि भूपेंद्र बिहारी शर्मा ने खंडार में तैनात एक चिकित्सक से उसकी जांच को दबाने के बदले में रिश्वत मांगी थी।
शिकायत की पुष्टि के बाद ACB की सवाई माधोपुर टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की। अधिकारी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए जाल बिछाया गया और जैसे ही शर्मा ने ₹25,000 की रिश्वत ली, उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल ACB की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की गहराई से जांच कर रही है।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News 09 february 2026: JJD करेगी पैदल मार्च, हाईवा- बाइक की टक्कर, सदन में संग्राम, जयचंद पर सियासी घमासान, शिक्षक बहाली विवाद, पप्पू यादव को बड़ा झटका, सभी खबरें पढ़ें एक क्लिक पर…
- महाठग शिवा साहू ठगी कांड : बैंक के 6 कर्मचारी गिरफ्तार, सांठगाठ का खुलासा
- जयपुर: McDonald’s और अन्य रेस्टोरां में कार्रवाई, खराब तेल में सुबह से शाम तक तल रहे थे फ्रेंच फ्राइज
- पप्पू यादव की गिरफ्तारी पर बीरपुर में प्रदर्शन, समर्थकों ने फूंका मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम का पुतला
- Today’s Top News: केंद्रीय मंत्री शाह ने प्रस्तुत किया बस्तर के विकास का रोडमैप, 5 साल बाद 10वीं–12वीं बोर्ड परीक्षा की फीस में वृद्धि, ऑनलाइन सट्टा ‘किंगडम बुक’ के संचालक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, राजिम कुंभ में जिला प्रशासन पर भड़के BJP विधायक, नक्सलवाद पर अमित शाह के बयान पर भूपेश बघेल ने किया पलटवार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

