Rajasthan News: प्रदेश में एक बार फिर से सर्दी का असर तेज हो गया है। शीतलहर और बर्फीली हवाओं ने ठिठुरन बढ़ाने के साथ ही तापमान भी गिरा दिया। इसका ज्यादा शेखावाटी इलाके में देखने को मिल रहा है।

शेखावाटी इलाके में शीतलहर का प्रकोप बना है और पारे में करीब 6 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। इसके चलते खेतों में भी ओस की बूंदे जमने लगी हैं। राजधानी जयपुर सहित कई जिलों में भी सर्द हवाओं ने सर्दी का असर बढ़ा दिया है।
रात के साथ ही दिन में भी हवाओं में ठंडक के कारण पारा गिरा है और सर्दी का का असर तेज हो गया है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में सदी का असर और का असर और जताई है। इस बीच बुधवार रात सीकर जिले के फतेहपुर में न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री दर्ज किया गया।
सीकर में 3.8 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। वहीं राजधानी जयपुर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर में 11.1 डिग्री, भीलवाड़ा में 12.0 डिग्री, अलवर में 5.0, जयपुर में 10.7 डिग्री, पिलानी में 5.4 डिग्री, सीकर में 3.8 डिग्री, कोटा में 12.8 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 11.6 डिग्री, बाड़मेर में 14.0 डिग्री, जैसलमेर में 9.6 डिग्री, जोधपुर में 13.7 डिग्री, बीकानेर में 8.2 डिग्री, चूरू में 4.7 डिग्री, श्री गंगानगर में 7.5 डिग्री, अंता बारां में 10.4 डिग्री, जालौर में 12.8 डिग्री, सिरोही में 8.7 डिग्री, सीकर के फतेहपुर में 2.2 डिग्री, करौली में 6.3 डिग्री, दौसा में 4.8 डिग्री और झुंझुनूं में 6.1 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया.
पढ़ें ये खबरें
- बड़ी खबर: दुलारचंद यादव हत्याकांड में बाहुबली विधायक अनंत सिंह को मिली जमानत, विस चुनाव के दौरान हुई थी हत्या
- इंदौर में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़ः 12 मार्च को छापा, 18 मार्च को FIR, आरोपी अब भी फरार
- Nepal में China के खिलाफ बगावत! लोग जला रहे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की किताब, दोनों देशों में तनाव की बढ़ी आशंका
- चैत्र नवरात्रि, गुड़ी पड़वा, उगादी, चेटी चंद पर पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं, अलग-अलग पत्र के जरिए की सुख-समृद्धि की कामना
- भगवान श्रीराम की नगरी में नव संवत्सर पर ऐतिहासिक आयोजन, रामलला के दर्शन कर राष्ट्रपति मुर्मू ने की श्रीराम यंत्र की स्थापना
