Rajasthan News: जयपुर. शहर में एक कॉलेज छात्र का अपहरण कर छह लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने पहले सरिए से उसकी जमकर पिटाई की और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे कार में डालकर अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता को मैसेज कर छात्र को छोड़ने के बदले छह लाख रुपए की फिरौती मांगी. इसके बाद छात्र के पिता ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

एसआई भवानी सिंह के अनुसार, टोंक निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि खोह नागोरियान इलाके में उसका 23 साल का बेटा किराए पर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है. 30 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे वह गैस सिलेंडर भरवाने के लिए अपने एक क्लासमेट के साथ बाइक पर निकला था. इस दौरान इंदिरा गांधी नगर में पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अल्टो कार ने उनकी बाइक के आगे आकर उन्हें रोक लिया.
कार में बैठे चार-पांच बदमाशों ने उतरते ही लोहे के सरिए से उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की, जिससे वे बेहोश हो गए. क्लासमेट को सड़क पर छोड़कर, बदमाश छात्र को कार में डालकर अपहरण कर ले गए. छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के बदले छह लाख रुपए की मांग की और इसके लिए मोबाइल पर मैसेज भेजा.
पीड़ित पिता ने खोह नागोरियान थाने में अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- इतनी निर्दयता? प्रसव के दौरान जच्चा-बच्चा की मौत, अस्पताल संचालक ने नवजात को दवा के डिब्बे में रखकर बाहर छोड़ा, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
- T20 World Cup 2026 फाइनल में कीवी बैटर को गेंद मारने की मिली सजा, ICC ने Arshdeep Singh के खिलाफ लिया एक्शन
- पोदनूर-धनबाद के बीच नई अमृत भारत ट्रेन: CM मोहन माझी ने PM मोदी का जताया आभार
- पूर्व IAS अनिल टुटेजा की जमानत याचिका खारिज, सुप्रीम कोर्ट ने कहा – कानूनी प्रक्रिया का पालन करना होगा….
- पूर्व उपनल कर्मियों के लिए खुशखबरी : समान कार्य के लिए समान वेतन की व्यवस्था लागू करने धामी सरकार ने बजट में किया प्रावधान, धामी बोले- ये हमारी जिम्मेदारी

