Rajasthan News: जयपुर. शहर में एक कॉलेज छात्र का अपहरण कर छह लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. बदमाशों ने पहले सरिए से उसकी जमकर पिटाई की और फिर मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे कार में डालकर अपहरण कर लिया. अपहरणकर्ताओं ने छात्र के पिता को मैसेज कर छात्र को छोड़ने के बदले छह लाख रुपए की फिरौती मांगी. इसके बाद छात्र के पिता ने खोह नागोरियान थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

एसआई भवानी सिंह के अनुसार, टोंक निवासी व्यक्ति ने रिपोर्ट में बताया कि खोह नागोरियान इलाके में उसका 23 साल का बेटा किराए पर रहकर कॉलेज की पढ़ाई कर रहा है. 30 सितंबर को शाम करीब 7:30 बजे वह गैस सिलेंडर भरवाने के लिए अपने एक क्लासमेट के साथ बाइक पर निकला था. इस दौरान इंदिरा गांधी नगर में पीछे से तेज रफ्तार में आई एक अल्टो कार ने उनकी बाइक के आगे आकर उन्हें रोक लिया.
कार में बैठे चार-पांच बदमाशों ने उतरते ही लोहे के सरिए से उन पर हमला कर दिया. बदमाशों ने दोनों की बुरी तरह पिटाई की, जिससे वे बेहोश हो गए. क्लासमेट को सड़क पर छोड़कर, बदमाश छात्र को कार में डालकर अपहरण कर ले गए. छात्र के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया था. अपहरणकर्ताओं ने छात्र को छोड़ने के बदले छह लाख रुपए की मांग की और इसके लिए मोबाइल पर मैसेज भेजा.
पीड़ित पिता ने खोह नागोरियान थाने में अपहरण और फिरौती मांगने का मामला दर्ज करवाया है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर छात्र की तलाश शुरू कर दी है.
पढ़ें ये खबरें भी
- इंदौर में ‘सिंघम’ पुलिस का महाफर्जीवाड़ा! लल्लूराम डॉट कॉम की खबर का ऐसा असर, जेल जाते ही उतर गए ‘टूटे’ हाथ-पैर से पट्टे, वायरल वीडियो ने खोली 20, हजार के ‘फर्जी पट्टे’ की पोल
- अगले 48 घंटे भारी! बंगाल की खाड़ी का सिस्टम करेगा असर, UP में मूसलाधार बारिश का अलर्ट
- बिहार शिक्षक भर्ती TRE-4: विज्ञापन में देरी पर छात्र नेता का सरकार को चेतावनी, शिक्षा मंत्री से इस्तीफे की मांग
- दतिया में भाजपा के प्रचार वाहन पर हमला, चंद्रशेखर आजाद की सभा से लौट रहे थे लोग, FIR दर्ज
- NTA Exam Reforms: PM मोदी ने बनाई हाई-पावर्ड टास्क फोर्स गठित, जानें कौन-कौन हैं सदस्य


