Rajasthan News: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 18 फरवरी को उदयपुर में आयोजित होने वाले अखिल भारतीय राज्य जल संसाधन मंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेंगे। यह सम्मेलन अरावली कॉन्फ्रेंस हॉल, अनंता रिसोर्ट में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें देशभर के जल संसाधन मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे। इस सम्मेलन में जल नीति, जल संरक्षण और जल प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 17 फरवरी की शाम 5 बजे जयपुर एयरपोर्ट से रवाना होकर शाम 5:40 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद वे सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। 18 फरवरी को सुबह 9 बजे से 11 बजे तक जल संसाधन मंत्रियों का सम्मेलन होगा, जहां राज्यों में जल संकट से निपटने, जल संरक्षण और जल प्रबंधन की रणनीतियों पर मंथन किया जाएगा।
सम्मेलन के बाद मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे रिसॉर्ट से निकलकर 12:25 बजे उदयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 12:30 बजे जयपुर के लिए रवाना होंगे। जयपुर एयरपोर्ट पर दोपहर 1:10 बजे उनकी वापसी होगी। इस सम्मेलन में केंद्र और राज्य सरकारों के बीच जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन और सहयोग पर भी चर्चा की जाएगी। राजस्थान सरकार की जल संरक्षण नीतियों और योजनाओं की समीक्षा के साथ-साथ सूखाग्रस्त क्षेत्रों में जल संकट के समाधान पर भी विचार किया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर अधिवक्ता संघ चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के लिए होरी लाल और कमलेश पांडे ने भरा पर्चा, कोर्ट परिसर में बढ़ी चुनावी सरगर्मी
- AAP के एक्शन के बाद राघव चड्ढा का पहला पोस्ट, इमोजी के साथ डाला वीडियो
- UPNL के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्स कार्मिकों के संबंध में धामी सरकार का बड़ा फैसला, सभी विभागों को दिए ये अहम निर्देश
- डीएड अभ्यर्थियों के संघर्ष का 98वां दिन : घुटनों के बल मार्च कर उठाई न्याय की आवाज, कई अभ्यर्थियों के छिले घुटने और पड़े फफोले, जल समाधि का भी किया प्रयास, 10 भेजे गए जेल
- उज्जैन में अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन ‘महाकाल: द मास्टर ऑफ टाइम’: सीएम डॉ मोहन साइंस करेंगे शुभारंभ, देश-विदेश के वैज्ञानिक, खगोलविद, शिक्षाविद और शोधार्थी लेंगे हिस्सा
