Rajasthan News: राजस्थान कांग्रेस ने कल शनिवार को जिलाध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है. कांग्रेस अध्यक्ष की मंजूरी के बाद केसी वेणुगोपाल ने 45 जिलाध्यक्षों के नाम घोषित किए. बता दें कि यह फैसला ऐसे वक्त आया है जब कुछ दिन पहले ही पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात की थी.

सूची की सबसे खास बात यह है कि पार्टी ने 12 वर्तमान विधायकों को जिलाध्यक्ष की कमान दी है. इसके साथ ही दो पूर्व मंत्रियों रामलाल जाट और अर्जुन सिंह बामनिया को भी जिला संगठन की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
पांच जिलों में पूर्व विधायकों को जिलाध्यक्ष बनाया गया है. भीलवाड़ा ग्रामीण में पूर्व मंत्री रामलाल जाट, जयपुर ग्रामीण पूर्व में गोपाल मीणा, कोटपूतली-बहरोड़ में इंद्राज गुर्जर, उदयपुर ग्रामीण में रघुवीर मीणा और अजमेर शहर में राजकुमार को जिम्मेदारी मिली है. जयपुर शहर समेत पांच जिलों की घोषणा अभी बाकी है. बारां और झालावाड़ में अंता उपचुनाव की वजह से रायशुमारी नहीं हो सकी, इसलिए इन जिलों की नियुक्ति टाल दी गई है.
इन 12 विधायकों को मिली जिला संगठन की कमान
- विकास चौधरी (किशनगढ़) – अजमेर ग्रामीण
- अर्जुन सिंह बामनिया (बांसवाड़ा) – बांसवाड़ा
- मनोज मेघवाल (सुजानगढ़) – चूरू
- जाकिर हुसैन गैसावत (मकराना) – डीडवाना-कुचामन
- संजय जाटव (बसेड़ी) – धौलपुर
- गणेश घोघरा (डूंगरपुर) – डूंगरपुर
- विद्याधर चौधरी (फुलेरा) – जयपुर ग्रामीण (पश्चिम)
- रीटा चौधरी (मंडावा) – झुंझुनू
- गीता बरवड़ (भोपालगढ़) – जोधपुर ग्रामीण
- घनश्याम मेहर (टोडाभीम) – करौली
- इंदिरा मीणा (बामनवास) – सवाई माधोपुर
- रुपिंदर सिंह कुन्नर (श्रीकरणपुर) – श्रीगंगानगर
पढ़ें ये खबरें
- अजीब आवाज सुनकर बाइक की सीट खोली… अंदर का नजारा देख उड़ गए लोगों के होश, देखें वायरल VIDEO
- कैथल में 488 किलो से ज्यादा डोडा पोस्त बरामद, मध्य प्रदेश से पंजाब जा रही थी नशीले पदार्थ की खेप
- श्री राम मंदिर अयोध्या का प्रसाद बताकर Amazon ने की ठगी, CCPA ने लगाया ₹1 लाख का जुर्माना
- ‘पुष्पा’ स्टाइल में हो रही थी तस्करी: ट्रक के टायर में मिला 70 लाख से ज्यादा का गांजा, दो तस्कर गिरफ्तार
- सहरसा में पुलिस ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, चोरी की तीन बाइक के साथ तीन शातिर गिरफ्तार
