Rajasthan News: राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ‘संविधान बचाओ’ अभियान के तहत आज सोमवार को जयपुर के रामलीला मैदान में एक बड़ी रैली आयोजित की जा रही है। रैली की शुरुआत सुबह 11 बजे से होगी, जिसे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे संबोधित करेंगे।

कई दिग्गज नेता रहेंगे मौजूद
इस रैली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, महासचिव सचिन पायलट, राजस्थान प्रभारी सुखजिन्दर सिंह रंधावा, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे।
रैली के बाद होगी महत्वपूर्ण बैठकों की श्रृंखला
रैली के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे प्रदेश कांग्रेस के वार रूम में जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ एक अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और प्रभारी रंधावा भी उपस्थित रहेंगे। बैठक में संगठनात्मक मुद्दों पर चर्चा होगी, फीडबैक लिया जाएगा और जिला कांग्रेस कमेटियों को दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
कोऑर्डिनेशन कमेटी और कार्यकारिणी की बैठकें भी निर्धारित
इसके अलावा, खड़गे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कोऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक भी लेंगे। शाम 4 बजे नारायण सिंह सर्किल स्थित तोतूका भवन में कांग्रेस की विस्तारित कार्यकारिणी की बैठक आयोजित होगी, जिसकी अध्यक्षता भी खड़गे करेंगे। इस बैठक में के.सी. वेणुगोपाल, गोविन्द सिंह डोटासरा, सुखजिन्दर सिंह रंधावा, सह प्रभारी पूनम पासवान, रित्विक मकवाना, चिरंजीराव समेत अन्य कार्यकारिणी सदस्य शामिल होंगे।
पढ़ें ये खबरें
- छात्रों की सुरक्षा और समस्याओं पर प्रशासन का फोकस, सीधे संवाद से होगी शिकायतों की सुनवाई
- रायपुर में छुट्टियों को लेकर बड़ा अपडेट, 3 स्थानीय अवकाश घोषित… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी
- सांसद के नाम से महिलाओं को किया जा रहा था फॉलो! अलीगढ़ MP सतीश गौतम की फर्जी इंस्टाग्राम आईडी पर मचा हड़कंप
- नौकरी के नाम पर फ्रॉड, फर्जी पुलिस-पदाधिकारी बनकर ठगी करने वाले जीजा-साले गिरफ्तार
- पदोन्नति के पदों पर संविदा नियुक्तियों का विरोध, नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मांगें…


