Rajasthan News: प्रदेश कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत शेष नियुक्तियों को इसी महीने में पूरा करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने शेष नियुक्तियों को लेकर तैयारी तेज कर दी है और आगामी दिनों में पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा इन सूचियों को जारी करेंगे।

पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि साल 2025 संगठन सूजन अभियान के तहत संगठन को मजबूत करने पर निर्भर रहा। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस में करीब 10 लाख पदाधिकारियों की नियुक्ति की जा चुकी है। कुछ नगर निकायों की कार्यकारिणी शेष हैं, जिन्हें आगामी दो-चार दिनों में जारी कर देंगे। कांग्रेस का प्रदेश स्तर से बूथ स्तर तक संगठन का काम पूरा हो चुका है।
हमने पहले 52 हजार बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैयार कर दिए थे, लेकिन अब चुनाव आयोग ने कुछ दिन पहले दस हजार बूथ और बनाए हैं, ऐसे में हम अगले एक सप्ताह में दस हजार बीएलए भी तैयार कर-के सूची चुनाव आयोग को सौंपेंगे।
सदन से सड़क तक सरकार को घेरेंगे
डोटासरा ने कहा कि निकाय पंचायत चुनाव नहीं कराने से लोग परेशान हैं। कांग्रेस इन चुनावों में भाजपा को पटखनी देगी। इन चुनावों में देरी की वजह से गांव और शहरों में विकास कार्य ठप हो गए हैं। गांव के विकास के लिए केन्द्र सरकार से भी तीन हजार करोड़ रुपए की राशि नहीं मिल पा रही है।
इस सरकार में भ्रष्टाचार का वातावरण बना हुआ है, जिसे हमारे कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक एक्सपोज करेंगे। सरकार ने हमारी सरकार की योजनाओं को भी कमजोर कर दिया है, जिस कारण हम विधानसभा में भी सरकार को घेरेंगे।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा की महिलाओं के लिए बड़ा मौका! उत्कृष्ट काम पर मिलेंगे 5 लाख रुपये, जानें किन पुरस्कारों के लिए कर सकते हैं आवेदन
- Patratu Firing: स्टॉक यार्ड के पास सिक्योरिटी गार्ड की फायरिंग, चाय-नाश्ता कर रहे 2 युवक घायल, आरोपी गिरफ्तार
- नाव लाने की जिद पड़ी भारी! सोन नदी में उतरा युवक गहरे पानी में समाया, 20 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव
- राज्यपाल ही ‘VIP’ है! दुष्यंत कुमार गौतम के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, अंकिता भंडारी मामले में BJP को घेरा
- ‘बांग्लादेश लौटना मेरी ज़िम्मेदारी’, शेख हसीना ने कहा- मुझे डर नहीं, पता है वे मुझे मार सकते हैं

