Rajasthan News: राजस्थान सरकार में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टर फाड़े जाने की घटना पर सख्त प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कांग्रेस सांसद मुरारी लाल मीणा और दौसा विधायक डीसी बैरवा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मोदी जी के चित्र फाड़ने से कोई भागीरथ नहीं बन जाता। भाजपा सिर्फ एक राष्ट्रीय दल नहीं, बल्कि दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है और इस तरह की हरकतें पूरी तरह निंदनीय हैं।

कृषि मंत्री ने कहा कि आज कई नेता चुनाव हारने के बाद जनता के बीच दिखाई नहीं देते। ऐसे में अगर कोई व्यक्ति लोगों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाकर उनका समाधान कराता है, तो उस पर आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में सांसद मुरारी लाल मीणा और विधायक डीसी बैरवा को संयम बरतना चाहिए था।
शनिवार को दौसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा डाक बंगले का ताला तोड़ने के प्रयास को लेकर भी किरोड़ी लाल मीणा ने नाराजगी जताई। उन्होंने इसे ईर्ष्या से प्रेरित कदम बताते हुए कहा कि इस तरह की घटनाएं समाज में दूरियां बढ़ाती हैं, जबकि जरूरत सामाजिक समरसता को मजबूत करने की है। उनका आरोप है कि दोनों कांग्रेस नेताओं के रवैये से समाज में गलत संदेश गया है।
इस घटनाक्रम पर कृषि मंत्री ने सख्ती से कहा, मैं इस कृत्य की निंदा करता हूं और चेतावनी देता हूं कि भविष्य में ऐसी हरकत दोहराई गई तो नहले का जवाब दहले से दिया जाएगा।
पढ़ें ये खबरें
- IND W vs ZIM W 3rd T20I: CM साय ने मुकाबले का लिया आनंद, भारत के 3-0 से क्लीन स्वीप पर दी बधाई, बोले- ऐतिहासिक सीरीज से प्रदेश की बेटियों को मिलेगी नई प्रेरणा
- त्रिपुर सुंदरी मंदिर के बाहर दुकानों में लगी भीषण आग: तीन दुकानें जलकर राख, शारदीय नवरात्रि पर उमड़ती है श्रद्धालुओं की भीड़
- Chhattisgarh Hockey League का सीएम साय करेंगे शुभारंभ, 6 फ्रेंचाइजी टीमों के बीच होंगे मुकाबले, JioHotstar पर होगा लाइव प्रसारण
- ‘पत्नी की मौत का गम या अय्याशी का बहाना?’ बाहर रो रहा था परिवार, कमरे के अंदर प्रेमिका संग मिला पति, गिरफ्तार
- सीएम डॉ मोहन ने विजयादशमी समारोह में लिया हिस्सा, कहा- भगवान श्री राम के आदर्श को अपना रहे पीएम मोदी; सलैया में किया ये बड़ा ऐलान
