Rajasthan News: जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के डीएसटी वेस्ट में तैनात कांस्टेबल सुनील बिश्नोई की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। इस फोटो में वह एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित हार्डकोर अपराधी भोमाराम मतोड़ा के साथ बर्थडे पार्टी में नजर आ रहे हैं। हालांकि फोटो पुरानी बताई जा रही है, लेकिन पुलिसकर्मी का ऐसे अपराधी के साथ दिखना विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है।

डीसीपी वेस्ट का सख्त रुख
फोटो वायरल होने के बाद डीसीपी वेस्ट विनीत बंसल ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कांस्टेबल सुनील बिश्नोई को डीएसटी टीम से हटाकर लाइन हाजिर कर दिया। डीसीपी ने कहा कि किसी भी पुलिसकर्मी की असामाजिक तत्वों से नजदीकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने साफ किया कि विभाग की छवि खराब करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।
लगातार सामने आ रहे मामले
हाल ही में फलोदी जिले के लोहावट थाना अधिकारी की भी एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें वह एक महिला आरोपी से राखी बंधवाते नजर आए थे। उस मामले में भी पीएचक्यू के आदेश के बाद अधिकारी को लाइन हाजिर किया गया।
पढ़ें ये खबरें
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
