Rajasthan News: कोटा के भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर याचिका पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पान मसाला निर्माता कंपनी और तीन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। यह मामला उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 89 के तहत दर्ज किया गया है।

केसर के दावे पर सवाल
याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि विज्ञापन में पान मसाले के हर दाने में केसर होने का दावा किया जाता है, लेकिन वैज्ञानिक जांच में इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। केसर बेहद महंगा होता है और जिस दर पर पान मसाला बेचा जा रहा है, उसमें इतनी महंगी सामग्री मिलाना असंभव है।
भ्रामक प्रचार का आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के विज्ञापनों से युवाओं और अन्य उपभोक्ताओं को पान मसाला खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, स्वास्थ्य चेतावनी इतने छोटे अक्षरों में लिखी होती है कि इसे पढ़ना मुश्किल हो जाता है। कोटा उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष अनुराग गौतम ने शाहरुख, अजय, टाइगर और पान मसाला निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर तलब किया है।
पढ़ें ये खबरें
- राजपुर फायरिंग हत्याकांड: सीएम धामी के सख्ती का असर, ऑपरेशन प्रहार के तहत 3 और आरोपी गिरफ्तार
- Rajasthan News: राजस्थान में निकाय चुनाव पर महाभारत; डोटासरा बोले- सरकार ने लोकतंत्र का मजाक बनाया, भाजपा ने कहा वन नेशन वन इलेक्शन की हो रही तैयारी
- Indonesia Earthquake: 7.6 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से दहला इंडोनेशिया, 1 व्यक्ति की मौत, मलेशिया-फिलीपींस तक सुनामी का अलर्ट जारी
- वन विभाग के डिपो में बड़ा हादसाः लकड़ी लोडिंग के दौरान मजदूर की दबने से मौत, लहूलुहान होकर गिरा
- Exclusive: रायपुर के ‘चिट्ठी वाले हनुमान जी’ मंदिर में अनोखी परंपरा, पत्र चढ़ाने से पूरी होती है मनोकामना

