Rajasthan News: कोटा के भाजपा नेता और वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्र मोहन सिंह हनी द्वारा दायर याचिका पर जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग ने पान मसाला निर्माता कंपनी और तीन बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान, अजय देवगन और टाइगर श्रॉफ को नोटिस जारी किया है। यह मामला उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम की धारा 89 के तहत दर्ज किया गया है।

केसर के दावे पर सवाल
याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि विज्ञापन में पान मसाले के हर दाने में केसर होने का दावा किया जाता है, लेकिन वैज्ञानिक जांच में इसके कोई पुख्ता प्रमाण नहीं मिले हैं। केसर बेहद महंगा होता है और जिस दर पर पान मसाला बेचा जा रहा है, उसमें इतनी महंगी सामग्री मिलाना असंभव है।
भ्रामक प्रचार का आरोप
याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस तरह के विज्ञापनों से युवाओं और अन्य उपभोक्ताओं को पान मसाला खाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके अलावा, स्वास्थ्य चेतावनी इतने छोटे अक्षरों में लिखी होती है कि इसे पढ़ना मुश्किल हो जाता है। कोटा उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष अनुराग गौतम ने शाहरुख, अजय, टाइगर और पान मसाला निर्माता कंपनी को नोटिस जारी कर तलब किया है।
पढ़ें ये खबरें
- गैस लीक होने से किचन में लगी आगः प्रेशर कुकर फटा, महिला झुलसी, पुलिस – फायर टीम ने टाला बड़ा हादसा
- सिंगरौली में श्रमिकों पर कथित लाठीचार्ज का विरोध: टीआई को हटाने की मांग को लेकर थाने का घेराव, राजनीतिक भूमिका पर उठ रहे सवाल!
- दिवाली से पहले महंगाई का झटका: अहमदाबाद में CNG ₹100 के पार, बढ़ा आर्थिक बोझ
- फुलवारीशरीफ थाने में 11 लाख की रिश्वत लेकर तस्कर छोड़े, अपर थानाध्यक्ष समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
- चार करोड़ की वसूली के लिए कारोबारी से मारपीट, जान से मारने की धमकी, अनवर ढेबर समेत 6 के खिलाफ FIR दर्ज

