Rajasthan News: शहर के जौहरी बाजार इलाके में शुक्रवार देर रात उस वक्त तनाव पैदा हो गया जब बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य और उनके समर्थकों ने जामा मस्जिद के बाहर पोस्टर लगाए। इस घटना के बाद दो पक्षों के बीच विवाद हो गया और बड़ी संख्या में लोग मस्जिद के बाहर एकत्र हो गए। पुलिस ने स्थिति को गंभीर होता देख मौके पर भारी बल तैनात कर दिया और हालात पर काबू पाया।

विवाद को देखते हुए विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई है। घटना के बाद मौके पर भीड़ ने उनकी गिरफ्तारी की मांग करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया।
वीडियो वायरल, गिरफ्तारी की मांग तेज
पोस्टर और नारेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विरोध और तेज हो गया। बड़ी चौपड़ पर हजारों लोग इकट्ठा हो गए, जिससे इलाके में तनाव और बढ़ गया। भीड़ को शांत करने के लिए कांग्रेस विधायक रफीक खान और अमीन कागजी मौके पर पहुंचे और समझाइश का प्रयास किया। उन्होंने मस्जिद कमिटी के प्रतिनिधियों के साथ मिलकर पुलिस कमिश्नर बीजू जॉर्ज जोसेफ से मुलाकात की और कार्रवाई की मांग रखी। पुलिस कमिश्नर ने निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।
इसके बाद विधायकों ने लोगों को जानकारी दी कि विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। कई दौर की बातचीत और समझाइश के बाद भीड़ ने मौके को खाली किया।
पुलिस बल तैनात
घटना के दौरान एसीपी कुंवर राष्ट्रदीप, डीसीपी नॉर्थ राशि डोगरा और रामेश्वर सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। प्रशासन ने जनता से अफवाहों से बचने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
पढ़ें ये खबरें
- मिशन कर्मयोगी में MP के कर्मचारी पिछड़े! 9 लाख में 2% भी नहीं कर रहे ट्रेनिंग, कलेक्टर्स को मिली जिम्मेदारी
- प्राचीन कंकाली मठ के साल में सिर्फ एक दिन खुले कपाट, विजयादशमी पर नागा साधुओं के अस्त्र-शस्त्र की हुई पूजा, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु
- Tiger Shroff Firing Case : 34 हजार रुपये में हत्या की डील, कोटा से पकड़े गए तीनों आरोपी; पूछताछ में हुए बड़े खुलासे
- चुनाव आया तो याद आई! प्रधानाचार्य और प्रधानाध्यापक के खाली पदों को लेकर चंद्रशेखर ने सरकार को घेरा, सरकार बनने पर बेरोजगारों से किया बड़ा वादा
- फुलपरास में मेला देखने गए दो सगे भाइयों की तालाब में डूबने से मौत, अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने घोषित किया मृत
