Rajasthan News: राजस्थान विधानसभा की सदाचार समिति ने शुक्रवार को कमीशनखोरी के आरोपों को लेकर तीन विधायकों से पूछताछ पूरी कर ली है। समिति ने निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत और कांग्रेस विधायक अनीता जाटव तथा बीजेपी विधायक रेवंतराम डांगा का पक्ष सुना।
पूछताछ के दौरान समिति ने विस्तृत सवाल किए। तीनों विधायकों ने आरोपों से जुड़े दस्तावेज पेश करने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। रेवंतराम डांगा ने 15 दिन, ऋतु बनावत ने 10 दिन और अनीता जाटव ने 7 दिन का समय लिया है। तय अवधि में वे अपने सबूत समिति के सामने रखेंगे। इसके बाद समिति तथ्यों की जांच कर अपनी रिपोर्ट विधानसभा अध्यक्ष को सौंपेगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकती है।

रेवंतराम डांगा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने समिति के सामने अपना पक्ष स्पष्ट रूप से रख दिया है। उन्होंने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा कि उनके खिलाफ लगाए गए आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है। वहीं ऋतु बनावत और अनीता जाटव ने भी खुद को निर्दोष बताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
स्टिंग ऑपरेशन सामने आने के बाद बीजेपी ने रेवंतराम डांगा को कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिन में जवाब मांगा है। डांगा ने स्टिंग को फर्जी बताते हुए कहा कि संबंधित व्यक्ति कई बार उनके पास आया, लेकिन उन्होंने हर बार इनकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि विकास कार्यों की अनुमति गांव वालों की मांग के आधार पर ही दी जाती है।
वहीं इस मामले में कांग्रेस ने विधायक अनीता जाटव को नोटिस जारी कर सात दिन में स्पष्टीकरण मांगा है। समय पर जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है। निर्दलीय विधायक ऋतु बनावत को लेकर भी सख्त रुख अपनाने की बात कही गई है। बता दें पूरा मामला एक अखबार के स्टिंग ऑपरेशन के जरिए सामने आया था।
पढ़ें ये खबरें
- हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज : 15 जिलों में यलो अलर्ट, आंधी-बारिश और बिजली गिरने की चेतावनी
- CG Morning News : लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और CM साय जैन समाज के कार्यक्रम में होंगे शामिल… महंगी बिजली के खिलाफ कांग्रेस का सभी जिलों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और प्रदर्शन… कांग्रेस जिला अध्यक्षों की ट्रेनिंग की तैयारियां तेज… मिशन 2028 की तैयारी में BJP… पढ़ें और भी खबरें
- केरल के पूर्व CM विजयन की बेटी से ED ने की लंबी पूछताछ, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कोच्चि में ईडी के समक्ष पेश हुईं
- सीएम योगी का कानपुर-उन्नाव दौरा आज, 104 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण और शिलान्यास, जानें उनका पूरा कार्यक्रम
- रेस बनी हादसे की वजह: भंडारे से लौट रहे लोगों की ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 20 घायल; 3 की हालत गंभीर
