Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ और जयपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बीच त्रिवेणी धाम के पास देर रात एक दुखद हादसा हुआ। एक चारे से लदा ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबकर चतरपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर, उनकी पत्नी अन्नू और 3 साल की बेटी अयांशी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रातभर शव चारे के नीचे दबे रहे और पुलिस ने तलाशी की जहमत नहीं उठाई।

सुबह चारा हटाने पर मिले शव
अगली सुबह रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस और ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे, तब चारे के ढेर के नीचे तीनों शव मिले। माना जा रहा है कि ट्रक पलटने के दौरान पास से गुजर रहे राजेंद्र और उनका परिवार चपेट में आ गया और चारे के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस सड़क पर कम चौड़ाई, ढलान और तीखे मोड़ के कारण आए दिन हादसे होते हैं। रिफ्लेक्टर न होने से भी खतरा बढ़ता है। परिजनों ने पहले ही राजेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट अजीतगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।
वर्तमान में अजीतगढ़ थाना प्रभारी, तहसीलदार और उपखंड अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- ODISHA CRIME: घरेलू विवाद में पति ने की पत्नी की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
- राज्यसभा चुनाव: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरेंगे पूर्व केंद्रीय मंत्री दिलीप रे, ओडिशा BJP ने समर्थन का किया ऐलान
- लापरवाही ने छीन ली जिंदगी! ऑपरेशन के दौरान महिला के पेट में छूटा तौलिया, पांच महीने बाद हो गई मौत
- शहडोल में ‘खून’ की होली: रंग खेलने के दौरान 3 युवको को मारा चाकू, आरोपी फरार
- अब काटते ही काले नहीं पड़ेंगे सेब और आलू, यहां जानें असरदार टिप्स
