Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के अजीतगढ़ और जयपुर जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के बीच त्रिवेणी धाम के पास देर रात एक दुखद हादसा हुआ। एक चारे से लदा ट्रक पलट गया, जिसके नीचे दबकर चतरपुरा निवासी राजेंद्र गुर्जर, उनकी पत्नी अन्नू और 3 साल की बेटी अयांशी की मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन रातभर शव चारे के नीचे दबे रहे और पुलिस ने तलाशी की जहमत नहीं उठाई।

सुबह चारा हटाने पर मिले शव
अगली सुबह रास्ता खुलवाने के लिए पुलिस और ट्रक मालिक मौके पर पहुंचे, तब चारे के ढेर के नीचे तीनों शव मिले। माना जा रहा है कि ट्रक पलटने के दौरान पास से गुजर रहे राजेंद्र और उनका परिवार चपेट में आ गया और चारे के नीचे दबकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनका कहना है कि इस सड़क पर कम चौड़ाई, ढलान और तीखे मोड़ के कारण आए दिन हादसे होते हैं। रिफ्लेक्टर न होने से भी खतरा बढ़ता है। परिजनों ने पहले ही राजेंद्र की गुमशुदगी की रिपोर्ट अजीतगढ़ थाने में दर्ज कराई थी।
वर्तमान में अजीतगढ़ थाना प्रभारी, तहसीलदार और उपखंड अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और ग्रामीणों को शांत करने की कोशिश कर रहे हैं। इस घटना ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
पढ़ें ये खबरें
- 14 भारतीयों के खून से ‘रेड सी’ हुआ लाल-लाल? हूतियों का दावा- सऊदी ने किया हमला
- बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए वोटिंग जारी, दोपहर 12 बजे तक 42.55% वोटिंग, जानें कहां कितने पड़े वोट
- ‘भगवान के लुटेरे’ नहीं बचेंगे! राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में होगी निर्णायक सुनवाई, चंपत राय समेत तीन लोगों की होगी पेशी
- गुरुपर्व पर पाकिस्तान जाने को बेताब संगत! ननकाना साहिब के लिए 2,803 श्रद्धालुओं ने जमा करवाए पासपोर्ट, पंजाब सबसे आगे
- ‘राहुल गांधी ने कांग्रेस का बेड़ा गर्क कर दिया’, MLC चुनाव के बीच जदयू नेता का बड़ा बयान
