Rajasthan News: राजस्थान के दौसा जिले के बांदीकुई विधानसभा क्षेत्र में अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे के पास साईं मंदिर के सामने बन रहे महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूल के नए भवन को लेकर खींचतान शुरू हो गई है। समसा योजना के तहत करोड़ों रुपये की लागत से बन रहा यह भवन लगभग 90% तैयार है और इस वर्ष इसे शिक्षा विभाग को सौंपने की तैयारी है, ताकि नए सत्र से कक्षाएं शुरू की जा सकें।

मगर कुछ कक्षाओं की छत में दरारें अभी से दिखाई देने लगी हैं। निर्माणाधीन रैंप में सीमेंट की मात्रा कम होने का आरोप लगा है। इससे भवन की मजबूती पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इतना ही नहीं भवन में विद्युत फिटिंग के दौरान बिना ब्रांडेड तारों का उपयोग होने की बात सामने आई है। अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने और हर पहलू की तकनीकी जांच कराने की मांग की है।
सूत्रों के अनुसार, भवन को अभी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की एनओसी नहीं मिली है। बिना एनओसी के भवन का हैंडओवर संभव नहीं होगा। बांदीकुई के कार्यवाहक एसडीएम रविकांत ने मामले की जांच कराने की बात कही है।
पढ़ें ये खबरें
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
- परविंदर झोटा हत्याकांड: AAP विधायकों के खिलाफ किसान संगठनों का मोर्चा, विधायक डॉ. इशांक कुमार के घर के बाहर धरना
